भारत में डेई का कहर, कई राज्यों में अलर्ट जारी

नई दिल्ली। शुक्रवार को ओडिशा में भारी तबाही मचाने के बाद अब  डेई तूफान आगे बढ़ गया है। देश के कई राज्यों में यह तूफान अपना कहर बरपा रहा है। इसे  लेकर मौसम विभाग के देश भर के कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। मौसम विभाग के ​अनुसार,  अगले ​कुछ दिनों तक यह  तूफान देश भर में अपना कहर बरपा सकता है। इसकी वजह से शुक्रवार को भी देश के  कई हिस्सों में भारी बारिश हुई, जिससे आम व्यवस्थाएं चरमरा गईं और लोगों को खासी दिक्कतें उठानी पड़ीं। मौसम विभाग ने शनिवार को देश के 8 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। 

इंदौर में भारी बारिश का आतंक, दिल्ली एनसीआर में भी दिखा कहर

जानकारी के अनुसार, हालांकि यह तूफान अब धीरे—धीरे कमजोर हो रहा है, लेकिन अभी भी कई राज्यों में इसका खतरा बना हुआ है। खबरों के अनुसार, शुक्रवार सुबह ओडिशा के गोपालपुर के पास के समुद्री तट पर यह तूफान टकराया था, जिससे वहां पर हाहाकार मच गया। ओडिशा में इस तूफान की वजह से लगभग 23 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से  हवा चली, जिससे कई जगह बिजली और यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई। मौसम ​विभाग के अनुसार, न केवल ओडिशा बल्कि डेई की वजह से देश के कई राज्यों में शुक्रवार को भारी बारिश हुई, जो शनिवार दोपहर तक  जारी है। 

इन राज्यों में अलर्ट 

मौसम ​विभाग ने ओडिशा, तेलंगाना, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश,  महाराष्ट्र, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। 

पहाड़ों पर खतरा ज्यादा 

मौसम विभाग ने बताया कि मौसम की मार झेल चुके पहाड़ी इलाकों से  खतरा अब तक टला नहीं है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। ​विभाग के अनुसार, 23 और 24 सितंबर को पंजाब, हिमाचल, उत्तराखंड और हरियाणा में मूसलाधार बारिश के साथ ही भूस्खलन का खतरा है। इसके साथ ही केदारनाथ और बद्रीनाथ में भी बारिश के साथ बर्फबारी हो सकती है। इसके अलावा मौसम विभाग ने पर्यटकों को अगले दो दिनों तक पहाड़ी राज्यों में न जाने की सलाह दी है। 

खबरें और भी

झारखंड में फिर सक्रिय हुआ मानसून, हो सकती है भारी बारिश

ओडिशा में आया चक्रवाती तूफ़ान, कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी

यूपी में फिर जारी हुई भारी बारिश की चेतावनी, प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश

Related News