उत्तर भारत में बढ़ने लगी सर्दी, दिल्ली-यूपी से पंजाब तक छाया कोहरा

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों में ठंड बढ़ने लगी है। जी हाँ, आपको बता दें कि दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और पंजाब के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक, अगले कुछ दिनों में कई राज्यों में शीतलहर की स्थिति देखी जा सकती है। आपको यह भी बता दें कि सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने के कारण विजिबिलिटी में कमी दर्ज की जा सकती है। इसी के साथ शीतलहर के चलते उत्तर भारत के राज्यों में तीन से चार डिग्री तक तापमान में गिरावट नजर आने की संभावना है। वहीं आज के मौसम की बात करें तो दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब समेत उत्तर भारत के राज्यों में घना कोहरा छाया है। जिसके कारण सड़कों पर गाड़ियों की रफ्तार भी धीमी पड़ी है।

आपको यह भी बता दें कि दिल्ली में 18 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं मौसम विभाग की मानें तो 19 दिसबंर यानी सोमवार को भी इतना ही तापमान बने रहने की संभावना है। इसके अलावा लखनऊ में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तो अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। इसी के साथ मौसम विभाग के हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा के कुछ हिस्सों और उत्तरी राजस्थान में एक या दो स्थानों पर शीतलहर की स्थिति बढ़ेगी।

जिससे तापमान में और गिरावट आने की संभावना है। साथ ही ठिठुरन भी बढ़ेगी। ऐसी भी खबर है कि निम्न दबाव का क्षेत्र अब बंगाल की दक्षिण खाड़ी और इससे सटे हिंद महासागर के मध्य भागों पर स्थित है। संबंधित चक्रवाती परिसंचरण मध्य क्षोभमंडल स्तरों तक फैला हुआ है। इसके पश्चिम की ओर बढ़ने और अगले 24 घंटों के दौरान अपनी तीव्रता बनाए रखने की संभावना है। वहीं पश्चिम मध्य अरब सागर के ऊपर अच्छी तरह से चिन्हित कम दबाव का क्षेत्र संबंधित चक्रवाती परिसंचरण के साथ मध्य क्षोभमंडल स्तर तक फैला हुआ है।

इसके दक्षिण-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने और और कमजोर होने की उम्मीद है। ऐसा कहा जा रहा है अगले 24 घंटों के दौरान, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के दक्षिणी हिस्सों में एक या दो बार भारी बारिश के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसी के साथ अगले 24 घंटों के दौरान दक्षिण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में हल्की बारिश हो सकती है।

वहीं तीव्रता धीरे-धीरे बढ़ेगी और 20 से 22 दिसंबर के बीच तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है और कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। इसी के साथ 20 से 22 दिसंबर के बीच दक्षिण आंध्र प्रदेश में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके अलावा केरल में 21 दिसंबर से हल्की बारिश हो सकती है।

FIFA में चला मेसी का जादू, फ्रांस को रौंद कर दिलाई टीम को जीत

आउटसोर्स कर्मचारी से कमलनाथ ने की मुलाकात, ठेके की परंपरा को बताया गलत

मध्यप्रदेश में आने वाले चुनाव को लेकर भाजपा ने की बैठक

Related News