कार में एक साथ आ रहे दो कारोबारियों पर बदमाशों ने किया जानलेवा हमला

नई दिल्ली : राजधानी से आगरा आते वक्त दो कारोबारियों पर बदमाशों ने हमला कर दिया गया। इनमें एक कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर है। उसे भी गोली मारी गई है, वहीं मृतक के परिजनों ने घायल कारोबारी पर ही हत्या करने का आरोप लगाया है। यह वारदात रविवार की सुबह मथुरा के फरह टोल प्लाजा के समीप हुई है। 

यूपी के सोनभद्र में पुलिस ने बरामद किया विस्फोटक पदार्थों का बड़ा जखीरा

ऐसे हुआ पूरा घटनाक्रम 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिल्ली निवासी कारोबारी और एक अन्य युवक कार से आगरा आ रहे थे। इनमें युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है, जबकि एक अन्य के हाथ में गोली लगी है। युवक घायल अवस्था में आगरा तक कार चलाकर पहुंचा। युवक के मुताबिक फरह टोल प्लाजा के पास कुछ बदमाशों ने हमला किया। बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई। कार में बैठे युवक के सीने गोली लगी। एक गोली युवक के मोबाइल फोन में भी फंसी है।  

स्कूल से लौट रही थी 10 वर्षीया छात्रा, पड़ी सफाईकर्मी की निगाह और फिर..

जाँच में जुटी पुलिस 

प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों कारोबारियों का हौजरी ट्रेडिंग का कारोबार है। शनिवार रात घर से आगरा के लिए चले थे। दोनों गाड़ी से आ रहे थे। मथुरा में एक्सप्रेस वे से उतर गए। इसके बाद रात चार बजे से सुबह पांच बजे तक रेस्ट किया। आगरा के लिए चल दिए। रविवार सुबह आठ बजे एक युवक दूसरे को लेकर सिकंदरा में आया। डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। उसके सीने में गोली लगी हुई थी। वही अन्य भी घायल था। पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी है। 

मामूली विवाद इतना बड़ा की अधेड़ की कर डाली हत्या

एक कार में चार लोग थे आग लगी दो मरे दो बचे, हत्या की आशंका

पति ने पहले पत्नी के साथ किया कुछ ऐसा और फिर मासूम बेटे को भी....

Related News