कोरोना पीड़ित कनिका कपूर के बारे में जानिये यह बातें

हिंदी सिनेमा की मशहूर गायिका कनिका कपूर इन दिनों दुनियाभर में फैले कोरोना वायरस के प्रकोप को झेल रही हैं। पिछले दिनों उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए खुद के कोरोना वायरस से संक्रमित होने का खुलासा किया था।इसके साथ ही कनिका के इस खुलासे के बाद लखनऊ सहित बॉलीवुड गलियारे में खौफ का माहौल हैं। वहीं कनिका कपूर का इलाज लखनऊ के संजय गांधी पीजीआई अस्पताल में चल रहा है। वहीं कनिका के फैंस भी उनके जल्द ठीक होने दुआ कर रहे हैं। वहीं ऐसे में आज हम आपको कनिका कपूर की जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें बताने जा रहे हैं।

इसके साथ ही कनिका कपूर लखनऊ की रहने वाली हैं। वहीं उन्होंने भारतीय शास्त्रीय संगीत में शिक्षा ली है। वहीं यह बात बहुत कम लोगों को पता होगी कि कनिका कपूर मजह 18 साल की उम्र में ही शादी के बंधन में बंध गई थीं। वहीं उन्होंने साल 1997 में राज चंडोक के साथ शादी की थी। इसके साथ ही मीडिया रिपोट्स के मुताबिक कनिका और राज की मुलाकात कनिका के चचेरे भाई की शादी में हुई थी।  राज चंडोक के साथ शादी का रिश्ता लंबा नहीं चल सका और कनिका उनसे तलाक लेकर वापस भारत आ गईं।आपको बता दें  कनिका और राज के तीन बच्चे हैं। वहीं  कनिका कपूर ने अपनी गायिकी का सफर साल 2012 में 'जुगनी जी' गाने से शुरू किया था। दर्शकों ने उनके पहले गान काफी पसंद किया परन्तु उन्हें असली पहली अभिनेत्री सनी लियोनी की फिल्म से मिली थी । 

आपकी जानकारी के लिए बता दें की सनी लियोनी की फिल्म 'रागिनी एमएमएस 2' साल 2014 में आई थी। इस फिल्म के 'बेबी डॉल' गाने को कनिका कपूर ने गाया, जो आज भी लाखों दर्शकों की पसंद हैं। वहीं इस गाने के बाद कनिका कपूर ने एक से बढ़कर एक गाने गाए। इसके साथ ही इनमें 'चिट्टियां कलाइयां', 'सुपर गर्ल फ्रॉम चाइन' और 'लवली' जैसे गानों के नाम मौजूद हैं। इसके साथ ही कनिका ने सनी लियोनी के कई गानों में अपनी आवाज दे चुकी हैं। वहीं साल 2018 में मीडिया में इस तरह कि खबरें आईं कि आदित्य किलाचंद को डेट कर रही हैं। इसके साथ ही कनिका ने आदित्य के साथ अपनी कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया साझा की थीं। इसके साथ ही आदित्य मशहूर पत्रकार शोभा डे के बेटे हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कनिका अपने तीनों बच्चों की अकेले ही परवरिश कर रही हैं जिनसे मिलने के लिए वो लगातार लंदन जाती रहती हैं।

कनिका का सपोर्ट करने पर ट्रोल हुईं सोनम कपूर

काजोल के बेटे युग ने बालकनी से बजाई चम्मच से प्लेट

रणवीर-दीपिका ने भी किया ताली बजाकर कोरोना कमांडोज को सलाम

 

Related News