Coronavirus INDIA: सामने आए 44879 नए मामले, 8728790 के पार पहुंचा आंकड़ा

भारत में इस समय कोविड-19 के मामलों में कमी देखने के लिए मिल रही है। आज भारत में 44,879 नए मामले सामने आए हैं और इन नए मामलों के सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 87,28,795 हो चुके हैं। इसी के साथ बीते 24 घंटे में 547 और लोगों की मौत होने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,28,668 हो चुकी है। बताया जा रहा है देश में अभी भी 4,84,547 लोगों का कोरोना वायरस का इलाज चल रहा है और 81,15,580 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

हाल ही में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से सुबह आठ बजे जारी किए गए आंकड़ों को देखा जाए तो 24 घंटे में 547 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,28,668 हो गई। इसके अलावा अब तक कोविड-19 के कुल 87,28,795 मामले सामने आ चुके हैं। वैसे देश में कोविड-19 से मृत्यु दर 1.47 प्रतिशत है और आंकड़ों के अनुसार देश में अभी 4,84,547 लोगों का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 5.55 प्रतिशत है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार 12 नवंबर तक कुल 12,31,01,739 नमूनों की कोविड-19 की जांच की गई, जिनमें से 11,39,230 नमूनों का परीक्षण अकेले गुरुवार को किया गया। वहीं गुरुवार को देश में कोरोना के 7,905 नए मामले सामने आए थे और 550 मरीजों की मौत होने की खबर है। अब अगर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों को माना जाए तो अब तक देश में 1,28,668 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। 

आयुर्वेद दिवस: आज PM मोदी राष्ट्र को सौंपेंगे 2 आयुर्वेद संस्थान

यहाँ दिवाली पर जगमगाएंगे गाय के गोबर से बने दीपक

चिराग पासवान पर भड़के गिरिराज सिंह, कहा- 'RJD-कांग्रेस के खिलाफ नहीं बोले'

Related News