पंजाब में नहीं थम रहा कोरोना से मरने वालों का सिलसिला, 70 और मरीजों की गई जान

चंडीगढ़: देश के राज्य पंजाब में COVID-19 वायरस से मौतों की संख्या रफ़्तार से बढ़ रही है। सोमवार को सूबे में COVID-19 से 70 व्यक्तियों की जान चली गई। इसके साथ-साथ सूबे में वायरस से अब तक मरने वालों का आंकड़ा 2424 हो गया है। इसके अतिरिक्त 2496 नए केस भी सामने आए हैं। प्रदेश में अब तक 82113 लोग COVID-19 संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं।

हेल्थ डिपार्टमेंट के मुताबिक, अब तक पंजाब में संदिग्ध केसों का आंकड़ा 1410759 पहुंच गया है। इनमें सकारात्मक पाए गए मरीजों की संख्या 82113 दर्ज की गई है। 58999 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। सोमवार को 43 लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने पर ऑक्सीजन दी जा रही है। पांच लोगों की स्थिति गंभीर होने पर उन्हें आईसीयू में एडमिट किया गया है। साथ-साथ 11 व्यक्तियों को जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया है। संक्रमण के 2496 नए केसों में 10 के संक्रमण का स्रोत पंजाब से बाहर का बताया जा रहा है। इसी के साथ राज्य में कोरोना के मामलों में लगातार भारी इजाफा हो रहा है।

वही दूसरी तरफ देश में COVID-19 वायरस महामारी के कारण संकट का दौर चल रहा है। आए दिन कोरोना केस बढ़ते जा रहे हैं। सरकार द्वारा तमाम कदम इस महामारी से लोगों को बचाने के लिए उठाए गए, लेकिन अनलॉक के दौरान जनता में बेफिक्री के कारण COVID-19 का प्रकाप बढ़ता चला गया। हालांकि, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा मंगलवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में कुछ कम मामले सामने आए हैं।

झारखंड में सामने आए 1 हजार से अधिक कोरोना संक्रमित मामले

एनकाउंटर में पकड़ा गया बदमाश निकला कोरोना पॉजिटिव, 12 पुलिस क्वारनटीन

कोरोना ले रहा है स्वस्थ लोगों की जान, फेफड़ों को जाम कर रही महामारी

Related News