झारखंड में सामने आए 1 हजार से अधिक कोरोना संक्रमित मामले
झारखंड में सामने आए 1 हजार से अधिक कोरोना संक्रमित मामले
Share:

रांची: देश के राज्य झारखंड में पिछले दिन COVID-19 वायरस के संक्रमण से छह और संक्रमितों की मौत हो गई है। प्रदेश में अब कुल मिलाकर इस महामारी से 561 व्यक्तियों की जान जा चुकी है। वहीं इस समय में 1,263 और लोग COVID-19 से संक्रमित हुए हैं। इसके साथ-साथ प्रदेश में इस महामारी की चपेट में आने वाले कुल संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 62,737 हो गया है। हेल्थ डिपार्टमेंट की तरफ से सोमवार देर रात जारी रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदेश में आज छह और COVID-19 वायरस संक्रमितों की मौत हो गई। 

साथ ही झारखंड में COVID-19 के कुल मौतों की संख्या बढ़कर 561 तक पहुंच गई है। इसके अतिरिक्त प्रदेश में COVID-19 वायरस से संक्रमण के आज 1,263 नए केस दर्ज किए गए, जिन्हें मिलाकर अब प्रदेश में संक्रमितों का कुल आँकड़ा 62,737 हो गया है। वही प्रदेश के कुल 62,737 संक्रमितों में से 48,112 अब तक स्वस्थ होकर अपने घरों को लौट चुके हैं। इसके अतिरिक्त 14,064 अन्य संक्रमितों का उपचार विभिन्न हॉस्पिटलों में जारी है। जबकि 561 अन्य की मौत हो चुकी है। बीते चौबीस घंटों में प्रयोगशालाओं में कुल 22,479 सैंपलों की जांच की गई जिनमें 1,263 संक्रमित पाए गए। इसके साथ ही राज्य में कोरोना के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है।

वही दूसरी तरफ देश में COVID-19 वायरस महामारी की वजह से संकट का दौर चल रहा है। आए दिन कोरोना केस बढ़ते जा रहे हैं। सरकार द्वारा तमाम कदम इस महामारी से लोगों को बचाने के लिए उठाए गए, लेकिन अनलॉक के दौरान जनता में बेफिक्री के कारण कोरोना का प्रकाप बढ़ता चला गया। हालांकि, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा मंगलवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में कुछ कम मामले सामने आए हैं।भारत में पिछले 24 घंटों में COVID-19 के 83,809 नए मामले सामने आए और 1,054 मौतें हुई हैं।

एनकाउंटर में पकड़ा गया बदमाश निकला कोरोना पॉजिटिव, 12 पुलिस क्वारनटीन

देश में पहली बार डॉक्टर ने किया ये कमाल, मिली एक बड़ी सफलता

यूपी में 13 वर्षीय मासूम के साथ दरिंदगी, पुलिस मुठभेड़ में एक आरोपी गिरफ्तार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -