'धर्मपरिवर्तन कर मेरी बेगम बन जाओ, इस्लाम में 4 निकाह जायज़..', इंदौर की शादीशुदा महिला का रहीम खान ने किया जीना हराम !

इंदौर: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में रहीम खान नामक एक शख्स ने अपनी हिंदू महिला दोस्त की विवाहित बेटी को ब्लैकमेल करते हुए उसका धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास किया है। रहीम खान ने विवाहित औरत से कहा कि अपने पति को छोड़ो और मेरी बेगम बन जाओ। इस्लाम में 4 निकाह जायज हैं। तुम अपनी 12 वर्ष छोटी बहन को भी मुस्लिम बना लो। यही नहीं, उसने पीड़ित का फोन उठा लिया और उसके फोन से उसकी माँ की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट कर गंदी बातें लिखी हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, ये घटना इंदौर के कनाडिया थाना क्षेत्र के साईंनाथ कालोनी की है। पीड़ित महिला का कहना है कि उसकी माँ का मित्र रहीम खान, छोटी बहन के जन्मदिन पर उनके घर आया था। ये मामला 23 अक्टूबर का है। यहाँ उसने चार्जिंग पर लगा उसका फोन उठा लिया और उसकी माँ की तस्वीरें अपने फोन में ले ली। उसने उसकी माँ की तस्वीरें सोशल मीडिया पर डाल कर गन्दी बातें लिख दी। महिला ने जानकारी दी है कि आरोपित रहीम खान बड़ला (खजराना) का निवासी है। अब वो शादीशुदा हिन्दू महिला पर दबाव डाल रहा है कि वो अपने पति को छोड़ दे और उसकी बेगम बन जाए। उसका कहना है कि इस्लाम में 4 शादियाँ जायज हैं, इसलिए वो अपनी छोटी बहन को भी मुस्लिम बना दे।

पीड़िता ने बताया कि रहीम खान उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डाल रहा था। रहीम उसे कह रहा है कि वो अपने पति से तलाक ले ले और उसके साथ मुस्लिम बनकर निकाह कर ले। पीड़िता का आरोप है कि आरोपित उसकी 12 वर्ष छोटी बहन को भी इस्लाम कबूल करने के लिए धमका रहा था। कनाडिया पुलिस का कहना है कि इस मामले में आरोपित रहीम खान को अरेस्ट कर लिया गया है। उसके खिलाफ जबरन मतांतरण के मामले में FIR दर्ज की गई है। इस मामले में ACP कुंदन मंडलोई ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद आरोपित को अरेस्ट कर लिया गया है। अब पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है।

सैफई मेडिकल कॉलेज में ‘कमीशन’ के लिए डॉक्टर ने किया जान का सौदा, 600 मरीजों को लगाया नकली पेसमेकर, 200 ने तोड़ा दम

बॉयफ्रेंड का दोस्त बता 16 वर्षीय लड़की को नदी के किनारे ले गए 5 युवक, फिर एक-एक कर पार की हैवानियत की हदें

हेयर कट करवाने गई हिंदू लड़की को केबिन में ले जाकर गंदी हरकतें करने लगा शाहरुख, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Related News