गुजरात और हिमाचल विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस ने कसी कमर, गहलोत-पायलट को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

जयपुर:  इस साल गुजरात और हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, जिसको लेकर कांग्रेस ने तैयारियां शुरू कर दी है। पार्टी ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत को गुजरात का सीनियर ऑब्जर्वर बनाया है, जबकि पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट को पार्टी ने हिमाचल प्रदेश के ऑब्जर्वर नियुक्त किया है।

कांग्रेस ने अशोक गहलोत को गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए वरिष्ठ पर्यवेक्षक बनाने के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री और कांग्रेस नेता टीएस सिंह देव और मिलिंद देवड़ा को ऑब्जर्वर नियुक्त किया है। वहीं पार्टी ने हिमाचल प्रदेश के लिए छत्तीसगढ़ के CM भूपेश बघेल को सीनियर ऑब्जर्वर की जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव के लिए राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट और प्रताप सिंह को ऑब्जर्वर बनाया गया है। 

आपको बता दें कि इस साल के अंत तक गुजरात और हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। ऐसे में कांग्रेस ने अभी से अपनी कमर कसना शुरू कर दी हैं। पार्टी ने अपने वरिष्ठ नेताओं और मुख्यमंत्रियों को चुनाव में अहम जिम्मेदारी दी है। वहीं, हिमाचल प्रदेश भाजपा इकाई के पूर्व अध्यक्ष खीमी राम शर्मा ने भी आज भगवा दल से इस्तीफा देते हुए कांग्रेस का दामन थाम लिया है। 

'कमलनाथ की उम्र अब रेस की नहीं रेस्ट की है' BJP के इस नेता ने दिया बड़ा बयान

'बढ़ती आबादी किसी मजहब की समस्या नहीं..', जनसँख्या पर नकवी का बड़ा बयान

'आबादी बढ़ने से अराजकता नहीं होती..', जनसँख्या नियंत्रण पर योगी को अखिलेश ने दिया ज्ञान

Related News