कांग्रेस को महापुरुष नहीं सिर्फ नेहरू परिवार और भ्रष्टाचार याद: विश्वास सारंग

भोपाल: MP में बीजेपी एवं कांग्रेस दोनों को ही संत रविदास जयंती पर दलितों की याद आ रही है। दोनों ही पार्टियां संत रविदास जयंती पर समारोह का आयोजन कर रही हैं। चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने बुधवार को कांग्रेस के संत रविदास जयंती मनाने पर हमला बोला। सारंग ने कहा कि कांग्रेस प्रत्येक मसले पर सियासत करना चाहती है। मैं कांग्रेस एवं कमलनाथ जी से पूछना चाहता हूं कि उनकी 15 माह की सरकार में उनको महापुरुष क्यों याद नहीं आए।

आगे उन्होंने कहा, उनके प्रति उन्होंने कृतज्ञता ज्ञापित क्यों नहीं की। उनको उस वक़्त तो नेहरू परिवार याद आता था। भ्रष्टाचार याद आता था। 15 माह की कमलनाथ सरकार में किसी भी महापुरुष से व्यक्ति प्रेरणा ले सकें इसके लिए कोई काम नहीं किया गया। सारंग ने कहा कि सीएम शिवराज सिंह के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी संत रविदास के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित तो कर ही रही है साथ-साथ उनके संदेश को नीचे पंचायत तक पहुंचाने का कार्य भी कर रही है। 

साथ ही सारंग ने कहा कि कांग्रेस में कोई लोकतांत्रिक इंतजाम नहीं है। कमलनाथ के सम्मान कार्यक्रम में OBC की ओर से हाथापाई हो रही है। कांग्रेस में संगठन कहा है। कांग्रेस का घर चलो, घर-घर चलो अभियान फेल हो गया। उन्होंने सदस्यता अभियान चलाया, उसकी पूरी हवा निकल गई। सारंग ने जय-जय कमलनाथ के नारों पर बोला कि वहां नेहरू परिवार की जय जयकार होती है। उनकी जय जयकार करने की परिपाठी रही है। उनके गुर्गों को ही आगे बढ़ाया गया। कोई भी निर्धन परिवार से आगे नहीं बढ़ा।

तेलंगाना सीएम KCR के खिलाफ असम में मामला दर्ज, भारतीय सेना का अपमान करने का आरोप

46 साल कांग्रेस में रहने के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार ने छोड़ी पार्टी, बताया ये बड़ा कारण

सरकारी नौकरी के नाम पर भाजपा नेता ने लिए पैसे, पार्टी ने 6 साल के लिए किया निलंबित

Related News