राहुल गाँधी के इटली दौरे पर भाजपा ने उठाए सवाल, कांग्रेस बोली- नानी से मिलने जाना गलत है क्या ?

नई दिल्ली: एक ओर जहां किसानों के मुद्दे पर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी लगातार मोदी सरकार पर लगातार निशाना साध रहे हैं, तो वहीं केंद्र सरकार के मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता भी कांग्रेस और राहुल गांधी पर हमला बोलने से नहीं चूक रहे हैं। राहुल के इटली जाने को लेकर भी इस प्रकार के तंज शुरू हो गए हैं। 

इस बीच इसके जवाब में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि राहुल गांधी अपनी नानी से मिलने गए हैं। क्या यह ग़लत है? निजी दौरे करने का अधिकार सभी को है। भाजपा निम्न स्तर की सियासत कर रही है। वे राहुल गांधी पर हमला बोल रहे हैं क्योंकि वे केवल एक नेता को टारगेट करना चाहते हैं। बता दें कि हाल ही में केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने तंज करते हुए कहा था कि- भारत में राहुल गांधी की छुट्टी खत्म हो गई है, आज वह इटली वापस चले गए। 

दरअसल, कांग्रेस नेता राहुल गांधी विदेश यात्रा पर हैं और पार्टी के स्थापना दिवस पर वो मौजूद नहीं रहेंगे। ऐसे में गिरिराज सिंह ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा है कि, 'भारत में राहुल गांधी की छुट्टी समाप्त हो गई है, आज वह इटली वापस चले गए।' बता दें कि आज यानी 28 दिसंबर को कांग्रेस अपना 136वां स्थापना दिवस मना रही है। कांग्रेस की तरफ से अलग-अलग माध्यम से 136वां स्थापना दिवस मनाया जाएगा। हालांकि इस अवसर पर राहुल गांधी देश में मौजूद नहीं हैं।

नए कोरोना स्ट्रेन पर रामदास अठावले का नया नारा, बोले- 'नो कोरोना नो'

प्रियंका का मोदी सरकार पर हमला, कहा- किसान आंदोलन को सियासी साजिश कहना पाप

राहुल गांधी के विदेश दौरे पर गिरिराज का तंज, कहा- भारत में उनकी छुट्टी ख़त्म इसलिए लौटे इटली

Related News