राहुल गांधी के विदेश दौरे पर गिरिराज का तंज, कहा- भारत में उनकी छुट्टी ख़त्म इसलिए लौटे इटली
राहुल गांधी के विदेश दौरे पर गिरिराज का तंज, कहा- भारत में उनकी छुट्टी ख़त्म इसलिए लौटे इटली
Share:

नई दिल्ली: केंद्र सरकार द्वारा लाए गए नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसान संगठनों का आंदोलन 33वें दिन भी जारी है। किसान आंदोलन को लेकर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी लगातार मोदी सरकार पर निशाना साध रहे हैं। इस बीच कांग्रेस के 136वें स्थापना दिवस पर आज यानी सोमवार को पार्टी कार्यकर्ता 'कांग्रेस संदेश पदयात्रा' निकालने वाले हैं। हालांकि, कांग्रेस के स्थापना दिवस से एक दिन पहले रविवार को राहुल गांधी विदेश निकल गए हैं।

राहुल गांधी के विदेश जाने पर केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने तंज कसा है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा है कि भारत में राहुल गांधी की छुट्टी खत्म हो गई है, आज वह इटली वापस चले गए। बता दें कि भारत की आजादी से पहले वर्ष 1885 में आज ही के दिन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना हुई थी। 62 वर्ष पूर्व स्कॉटलैंड के सेवानिवृत्त अधिकारी एओ ह्यूम ने कांग्रेस की स्थापना की थी, यानी एक अंग्रेज अधिकारी ने कांग्रेस पार्टी की स्थापना की थी, मगर पार्टी के अध्यक्ष भारतीय ही रहे हैं।

कांग्रेस की स्थापना पर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए कहा है कि कांग्रेस पार्टी देश की आवाज उठाने के लिए प्रतिबद्ध रही है। कांग्रेस हमेशा अपने स्थापना दिवस के दिन सच्चाई और समानता के अपने संकल्प को दोहराती रही है।

136 साल की हुई कांग्रेस, सोनिया गांधी ने पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए जारी किया सन्देश

कांग्रेस के स्थापना दिवस पर राहुल गांधी का ट्वीट, कहा- देशहित की आवाज़ उठाने के लिए पार्टी प्रतिबद्ध

यूरोप ने कोरोना महामारी को समाप्त करने के लिए टीकाकरण किया अभियान शुरू

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -