3 दिनों में कांग्रेस को लगे 3 झटके ! देश के प्रथम गवर्नर-जनरल सी राजगोपालाचारी के परपौत्र भाजपा में शामिल

नई दिल्ली: कांग्रेस इस समय काफी बुरे दौर का सामना कर रही है। यहां तक की पार्टी के विश्वसनीय नेता भी अब कांग्रेस का साथ छोड़ते जा रहे हैं। देश की सबसे पुरानी राजनितिक पार्टी को 3 दिनों में लगातार तीसरा झटका लगा है। खबर है कि भारत के प्रथम भारतीय गवर्नर जनरल सी राजगोपालाचारी के पोते सीआर केसवन आज शनिवार (8 अप्रैल) को भाजपा में शामिल हो गए हैं। केसवन ने लगभग एक महीने पहले ही कांग्रेस से त्यागपत्र दे दिया था।

रिपोर्ट के अनुसार, कांग्रेस छोड़ते समय केसवन ने कहा था कि वह कांग्रेस में जारी राजनीति के तरीके से खुश नहीं हैं। उन्होंने कहा था कि, 'एक बार पार्टी छोड़ने के बाद मुझे नहीं लगता कि मुझे कांग्रेस पर कोई बयानबाज़ी करनी चाहिए। कांग्रेस में जिस प्रकार की राजनीति हो रही है, उससे मैं सहज नहीं हूं और पार्टी छोड़ना ही उचित फैसला है और यही मैंने आज किया।' केसवन ने कहा था कि, 'मैं विगत 22 वर्षों से कांग्रेस का हिस्सा हूं, मगर वक़्त के साथ मुझे महसूस हुआ कि कांग्रेस में दृष्टिकोण न रचनात्मक था और न ठोस। जिन मूल्यों के लिए मैंने काम किया, वे बदल गए हैं।'

बता दें कि, शुक्रवार को ही अविभाजित आंध्र प्रदेश के अंतिम सीएम किरण कुमार रेड्डी ने भाजपा ज्वाइन कर ली थी। वह भी काफी समय पहले कांग्रेस छोड़ चुके थे। उन्होंने भाजपा में शामिल होते समय कांग्रेस हाई कमान पर सवाल खड़े किए थे।  इससे पहले शुक्रवार को कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व रक्षा मंत्री एके एंटनी के बेटे अनिल ने भाजपा का दामन थाम लिया था। उन्हें केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, वी मुरलीधरन, केरल भाजपा इकाई के अध्यक्ष के सुरेंद्रन ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। अनिल ने गुजरात दंगों पर बनी BBC की विवादित डॉक्युमेंट्री पर भी सवाल खड़े किए थे। उनके बयान को लेकर मचा बवाल के बाद उन्होंने कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था।

'किसी ऑनलाइन ट्रोलर जैसी बातें कर रहे राहुल गांधी..', दिग्गज कांग्रेस नेता के बेटे अनिल एंटनी का हमला

'अकेले दम पर कर्नाटक में सरकार बनाएगी कांग्रेस..', पूर्व सीएम सिद्धारमैया का दावा

अब दिल्ली से पलायन को मजबूर हुए हिन्दू, बोले- घरों में फेंक देते हैं खून, गृह मंत्री को लिखा पत्र

Related News