कांग्रेस ने मनाया सद्भावना दिवस, पूर्व प्रधान मंत्री राजीव गांधी को किया याद

भोपाल/ब्यूरो।  पूर्व प्रधान मंत्री एवं भारत रत्न राजीव गांधी की आज जयंती है। उनकी जयंती को कांग्रेस द्वारा सद्भावना दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर देश के अलावा प्रदेश में भी आयोजन किया गया। प्रदेश की राजधानी भोपाल में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह अन्य ने उन्हें भावभीना श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम श्रद्धा सुमन के बाद पीसीसी चीफ कमलनाथ ने केंद्र की बीजेपी सरकार पर संविधान को खत्म करने का आरोप लगाया। कहा कि इतिहास गवाह है उसे समझे, आज हमें सावधान रहना है। किस प्रकार हमारी संस्कृति पर आक्रमण हो रहा है। आज हमारे संविधान का माखौल उड़ाया जा रहा है। बाबा साहब अंबेडकर ने हमें संविधान दिया जो पूरे विश्व में प्रसिद्ध है।

अच्छा संविधान गलत हाथों में चला जाए उसका क्या परिणाम होगा। मैं तो आप लोगों को सावधान करना चाहता हूं 13 महीने बाद चुनाव है। निकाय और पंचायत चुनाव में जनता ने साबित कर दिया कि वो किसके साथ है। बीजेपी ने पुलिस, प्रशासन और पैसे का उपयोग किया है। बीजेपी के पास जनसमर्थन होता तो उन्हें पुलिस, प्रशासन और पैसे की जरूरत नहीं पड़ती।

41 की उम्र में भी बला की खूबसरत लगती है श्वेता तिवारी, एक्ट्रेस की अदाओं के फैंस भी हैं दीवाने

जन्माष्टमी पर खाटूश्याम मंदिर में हुआ विशेष आयोजन, आधी रात को मना जश्न

तुमको 125 सीटें चुनाव आयोग ने जिताई ? EC पर सवाल उठा रहे अखिलेश को राजभर ने लताड़ा

Related News