सांवले रंग पर खूब जमेंगे ये रंग

अक्सर लडकियां सांवले रंग पर क्या और कोनसा रंग खिलेगा इसे लेकर चिंतित रहती है | खासतौर पर परंपरागत साड़ीयों के मामले में तो स्थिति और गंभीर है | साड़ी मार्केट में डार्क कॉम्‍पलेक्‍स की लड़कियों के लिए कई रंग की साडियों को उतारा गया है। यहां तक कि कुछेक फैशन शो में भी इन्‍हें नामी-गिरामी हीरोईन के द्वारा प्रस्‍तुत किया गया है। ये रंग सांवली लड़कियों पर खूब फबते है| कृपया स्लाइड देखे | आइये देखते कुछ ऐसे ही कलर कॉम्बिनेशन 

1 बिस्किट क्रीम और नेट कॉम्‍बो:

आपको सुनकर अजीब लग रहा होगा, जरा तस्‍वीर में भी देख लीजिए। विपाशा इस साड़ी में काफी कूल और सुंदर लग रही हैं, बिस्किट क्रीम और नेट की नज़ाकत में छरहरा बदन काफी मादक लग रहा है |

2 पर्पल  साड़ी: 

पर्पल वाकई में गज़ब का रंग है, चाहे इसे गोरा पहने या सांवला इस रंग का प्रभाव और सुंदरता बेहद मोहक है, यह डार्क कॉम्‍पलेक्‍स के लोगों पर भी अच्‍छी लगती है। काफी डीसेंट दिखती हैं और इसे पहनने के बाद ग्‍लो भी आता है।

3 पिंक साड़ी:

गुलाबी रंग इसकी रुपहली आभा के कारण  सांवली लड़की पर बहुत अच्‍छा लगता है, ये रंग हर मौके और मौसम में इस्तेमाल हो सकता अहि | ये रंग कभी आउट ऑफ़ फैशन नही होता|

4 ब्रोकैड रेड साड़ी: 

नई दुल्‍हन अगर सांवली है तो भी लाल रंग पेहन सकती है, लाल रंग सांवले लोगो को अलग उठाव देता है |   ऑलवेज फैशन में है सिल्क साड़ी सावली लड़कियों पर खूब जमेगी ये साड़िया

Related News