भारत के पूर्व प्रधानमंत्री पी.वी. नरसिम्हा राव की 100वीं जयंती पर CM शिवराज ने किया नमन

भोपाल: आज भारत के पूर्व प्रधानमंत्री पी.वी. नरसिम्हा राव की 100वीं जयंती है। ऐसे में इस मौके पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर नमन किया है। आप देख सकते हैं एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक ट्वीट किया है। इस ट्वीट में उन्होंने लिखा है- ''भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व। पी।वी। नरसिम्हा राव जी की 100वीं जयंती पर नमन! लाइसेंस राज को समाप्त कर भारत की अर्थव्यवस्था को नई दिशा देने तथा आमजन के जीवन को सरल बनाने के आपके अभिनव प्रयासों के लिए याद किया जायेगा।''

वहीँ उनके अलावा मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी एक ट्वीट किया है। इस ट्वीट में वह लिखते हैं, 'अपने दूरदर्शी और साहसिक फैसलों से देश की अर्थव्यवस्था में उदारीकरण का सूत्रपात करने वाले पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव को उनकी जयंती पर सादर नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि।' आप सभी को बता दें कि पीवी नरसिम्हा राव का जन्म 28 जून 1921 को तेलंगाना में हुआ था। वह शुरुआती दिनों में कांग्रेस में शामिल हुए थे, और प्रधानमंत्री का पद संभालने से पहले वह आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री भी रहे थे।

साल 1991 में जब राजीव गांधी की हत्या हुई थी तब कांग्रेस में नेतृत्व का संकट आया था। उस दौरान ही नरसिम्हा राव को PM चुना गया था। आपको हम यह भी बता दें कि नरसिम्हा राव को हमेशा देश में किए गए आधुनिक आर्थिक सुधारों, लाइसेंस राज की समाप्ति के लिए जाना जाता है। वह 21 जून 1991 से लेकर 16 मई 1996 तक देश के प्रधानमंत्री रहे थे।

किम जोंग उन की हालत देखकर रो पड़ी उत्तर कोरिया की जनता, टूटा लोगों का दिल

जानिए आज क्या है सोना-चांदी वायदा की कीमतें

संसदीय समिति के सामने पेश होंगे Facebook और Google India के प्रतिनिधि, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

Related News