गुजरात में भाजपा को मिलेगी सफलता - नीतीश कुमार

पटना। गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भारतीय जनता पार्टी की सराहना की है। उन्होंने भाजपा की जीत के दावे किए हैं। उनका कहना है कि विधानसभा चुनाव में भाजपा को कोई मुश्किल नहीं होगी, उसे सफलता मिलेगी। वे लोकसंवाद कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। वे लोकसंवाद कार्यक्रम के बाद जब मीडिया से रूबरू हुए तो उन्होंने कहा कि वे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को अच्छी तरह जान गए हैं उनके साथ इतने दिनों तक काम किया है।

संसद में आॅर्डिनेंस फाड़ने वाले राहुल गांधी से उम्मीद थी मगर वे वैसा जोश नहीं दिखा पाए। संविधान संशोधन को लेकर वर्ष में होने वाले चुनाव के कैलेंडर को तय करने की बात उन्होंने कही। उनका कहना था कि प्रत्येक वर्ष किसी न किसी राज्य में चुनाव का आयोजन होता है।

सरकार महज पांच वर्ष के लिए चुनी जाती है। यदि सभी स्थानों पर एक साथ चुनाव होंगे तो फिर स्थिति परेशानीभरी नहीं होगी। अभी ऐसा होता है कि विधानसभा चुनावों को लोकसभा चुनाव के पूर्व का आंकलन माना जाता है। मगर ऐसा नहीं होना चाहिए। उन्होंने महिला आरक्षण को लेकर भी अपनी बात कही।

कांग्रेस ने लिया दलित का साथ, तो भाजपा ने भिड़ाई जुगत

चित्रकूट उपचुनाव में कांग्रेस की जीत

चुनाव के बीच होंगी 25 हजार शादियां

विधानसभा चुनाव: दुबारा किसी प्रत्याशी को टिकट नहीं देगी भाजपा

 

Related News