भोपाल: अस्पताल में लगी भीषण आग, 4 बच्चों की मौत

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक बड़ी खबर आई है। जी दरअसल यहाँ हमीदिया परिसर में बीते सोमवार रात बड़ा हादसा हो गया। मिली जानकारी के तहत यहां कमला नेहरू बिल्डिंग के पीडियाट्रिक विभाग में आग लग गई। कहा जा रहा है इस हादसे में 4 बच्चों की झुलसने से मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक एसएनसीयू में कुल 40 बच्चे भर्ती थे और इनमे से 36 बच्चों को दूसरे वार्ड में शिफ्ट किया गया। वहीं यहाँ अब तक आग लगने के कारणों का पता नहीं लग सका है। दूसरी तरफ, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस हादसे की हाईलेवल जांच के आदेश दे दिए हैं। इसी के साथ पूर्व सीएम कमलनाथ ने भी इस घटना को 'बेहद दर्दनाक' बताया।

मृतक बच्चे- 1- बेबी ऑफ शिवानी 2- बेबी ऑफ इरफाना 3- बेबी ऑफ शाजमा 4- बेबी ऑफ रचना

इस हादसे के बारे में जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दुःख जताया है। उन्होंने कहा, 'आग पर काबू पा लिया गया है।' इसी के साथ उन्होंने इस घटना की उच्चस्तरीय जांच के आदेश भी दिए हैं। शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि इसकी जांच स्वास्थ्य और चिकित्सा विभाग के एसीएस मोहम्मद सुलेमान करेंगे। उन्होंने ट्वीट कर लिखा- 'बच्चों का असमय दुनिया से जाना बेहद असहनीय पीड़ा है। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति की प्रार्थना करता हूं। इन बच्चों के परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। घटना में जो घायल हुए हैं, उन्हें शीघ्र स्वास्थ्य लाभ हो, यही मेरी कामना है।' वहीं दूसरी तरफ चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग भी अस्पताल पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन में हाथ बंटाया। 

 

Koo App

इंदौर: एक्टिवा चुराती लड़की CCTV में कैद

इंदौर: बेटी हुई तो पति ने फ़ोन पर दे दिया तीन तलाक

'एक-एक टोंटी को क्या मैं देखूंगा', अधिकारियों पर भड़के CM शिवराज

Related News