सब्जी विक्रेता को जावेद-अख्तर ने बुरी तरह पीटा, बीच-बचाव करने आईं महिलाओं को भी नहीं छोड़ा

रायपुर: छत्तीसगढ़ के कवर्धा में एक बार फिर से हिन्दू-मुस्लिम संघर्ष की खबर सामने आ रही है। यहाँ अख्तर और जावेद नामक आरोपितों ने  सब्जी विक्रेता प्रकाश साहू की पिटाई कर दी, जिसके बाद हिन्दू संगठनों में आक्रोश देखा जा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, हमलावरों ने पीड़ित के पूरे परिवार पर भी हमला किया था। इस घटना के बाद  भाजपा ने राज्य की कांग्रेस सरकार पर मुस्लिम तुष्टिकरण का इल्जाम लगाया है। वहीं, हिन्दू सब्जी विक्रेता की पिटाई के विरोध में कवर्धा बंद का भी ऐलान किया गया है। अब तक 3 आरोपितों की गिरफ्तारी की बात सामने आई है। घटना शनिवार (19 नवम्बर) की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, घटना शहर के लोहरा नाका चौक की है। ये वही जगह है, जहाँ कुछ दिनों पहले झंडा लगाने के विवाद ने बड़ा रूप धारण कर लिया था। यहीं पर प्रकाश साहू अपने परिवार संग रहते हैं और वो सब्ज़ी बेच कर जीवनयापन करते हैं। इस जगह पर पक्की सड़क का निर्माण किया जा रहा है। इस निर्माण कार्य के लिए लाए जा रहे मैटेरियल को ठेकेदार सड़क के एक हिस्से में गिरा रहा था। वहाँ मौजूद प्रकाश साहू ने ठेकेदार से सामान थोड़ी दूर गिराने को कहा। इसी के बाद दोनों के बीच बहस होने लगी।

रिपोर्ट के अनुसार, इसी दौरान आरोपित अख्तर खान वहाँ आ पहुँचा। अख्तर ने वाद-विवाद में कूदते हुए प्रकाश साहू को हड़काना शुरू कर दिया। प्रकाश ने अख्तर को बीच में न आने को कहा। इसी बात पर दोनों पक्षों में कहासुनी से शुरू हुआ विवाद, मारपीट में तब्दील हो गया। इस बीच प्रकाश के परिवार से कुछ महिलाएँ भी वहां पहुंच गईं। प्रकाश के परिजनों का इल्जाम है कि इस दौरान अख्तर ने अपने कई साथियों को मौके पर बुला लिया। शिकायत के अनुसार, अख्तर और उसके साथियों ने प्रकाश के साथ उनकी बहन राधिका व घर के अन्य सदस्यों को पीट डाला।

 

पीड़ित परिवार का आरोप है कि हमलावरों ने उन्हें हत्या की धमकी भी दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँच गई। प्रकाश की बहन राधिका की शिकायत पर अख्तर और जावेद को अरेस्ट कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, मामले की छानबीन की जा रही है। वहीं हिन्दू संगठनों ने इस घटना पर आक्रोश जाहिर किया है। घटना के विरोध में विश्व हिन्दू परिषद (VHP) और भाजपा नेताओं ने राजनांदगाँव मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। इस दौरान छत्तीसगढ़ पुलिस पर भी आरोपितों को संरक्षण देने के संगीन इल्जाम लगे हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, प्रदर्शन में शामिल पूर्व संसदीय सचिव मोतीराम चंद्रवती ने छत्तीसगढ़ सरकार में मंत्री मोहम्मद अकबर पर हमला बोला है। मोतीराम चंद्रावती ने कहा है कि मोहम्मद अकबर ही ऐसे तत्वों को संरक्षण देते हैं। वहीं, घटना के विरोध में हिन्दू संगठनों ने कवर्धा में बंद का भी आह्वान किया है। इस दौरान मोहम्मद अकबर के इस्तीफे की भी माँग करते हुए राज्य की कांग्रेस सरकार पर मुस्लिम तुष्टिकरण का आरोप लगाया गया। घटना की संवेदनशीलता के मद्देनज़र भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

रोज़ बीमारी का बहाना बनाकर अस्पताल पहुँच जाता था तौहीद, लेडी डॉक्टर के साथ करता था..

अपने दोनों बच्चों को कुंड में धकेलकर खुद भी कूद गई माँ.., तीनों की मौत

कलियुगी बेटों ने संपत्ति के लिए बूढी माँ को पीट-पीटकर घर से निकाला, SSP दफ्तर पहुंची शिकायत

Related News