सिद्धू मूसेवाला के घर पहुंचे चन्नी, पंजाब पुलिस ने थमाया समन, 12 जनवरी को कोर्ट में पेशी

चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा चुनाव से एन पहले सरकार की कमान संभालने वाले कांग्रेस नेता चरणजीत सिंह चन्नी विदेश दौरे से वापस लौटते ही सक्रीय नज़र आ रहे हैं। पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने विदेश दौरे से लौटते ही पहले कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा से मुलाकात की थी। प्रियंका गांधी से मिलने के बाद चन्नी अब सिद्धू मूसेवाला के घर पहुंचे।

रिपोर्ट के अनुसार, चरणजीत सिंह चन्नी मंगलवार (20 दिसंबर) की शाम सिद्धू मूसेवाला के गांव पहुंचे थे। चन्नी ने मूसेवाला गांव में रात्रि विश्राम किया। कांग्रेस नेता चरणजीत सिंह चन्नी ने मूसेवाला गांव पहुंचकर सिद्धू मूसेवाला के परिवार वालों के साथ रात बिताई। इस बात की जानकारी खुद चरणजीत सिंह चन्नी ने ट्वीट करते हुए दी है। सीएम चन्नी ने एक तस्वीर ट्वीट की है। इस तस्वीर में वे सिद्धू मूसेवाला के पिता के साथ बैठे दिखाई दे रहे हैं। चरणजीत सिंह चन्नी उधर सिद्धू मूसेवाला के घर पर पहुंचे, इधर पंजाब पुलिस ने उनको समन थमा दिया। दरअसल,  चरणजीत सिंह चन्नी को यह समन विधानसभा चुनाव के दौरान IPC की धारा 188 के तहत दर्ज केस में थमाया गया है।

पंजाब पुलिस ने चरणजीत सिंह चन्नी को विधानसभा चुनाव के दौरान मानसा में दर्ज केस में 12 जनवरी को अदालत में पेश होने का समन थमाया है। बता दें कि मानसा विधानसभा सीट से सिद्धू मूसेवाला ने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था। हालांकि, सिद्धू मूसेवाला को हार का सामना करना पड़ा था। चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी सिद्धू मूसेवाला और चरणजीत सिंह चन्नी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। चरणजीत सिंह चन्नी और मूसेवाला पर चुनाव प्रचार थमने के बाद भी रोड शो करने के लिए केस दर्ज हुआ था।

जिस गाँव में कोई ईसाई नहीं, वहां पंचायत की अनुमति के बिना बन रहा चर्च, ग्रामीणों में आक्रोश

अखिलेश के मुलाकात के बाद सपा MLA इरफान सोलंकी महराजगंज जेल में होंगे शिफ्ट

'बिहार के आधे से अधिक नेता पीते हैं शराब..', शराबबंदी पर जीतनराम मांझी का तंज

Related News