तीन राज्यों में शपथ ग्रहण आज, कई दलों के नेता होंगे शामिल

कांग्रेस ने इस बार जो तीन राज्य भाजपा से छीने है उन तीनों राज्यों- मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में सोमवार को शपथ ग्रहण के साथ ही कांग्रेस खुद की ताकत तो दिखाएगी ही, वही कर्नाटक की तर्ज पर भाजपा विरोधी दलों की एकजुटता का भी संदेश देगी। सूत्रों के मुताबिक राजस्थान में सुबह 10 बजे अशोक गहलोत, मध्य प्रदेश में कमलनाथ दोपहर 1:30 बजे और छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल शाम 5 बजे कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री के पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे

भोपाल में शपथ के बाद रायपुर जायेंगे  जानकारी के मुताबिक सोमवार को शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ भोपाल जाएंगे। भोपाल में कमल नाथ के शपथ ग्रहण के बाद सभी नेता मुख्यमंत्री कमलनाथ के साथ रायपुर जाएंगे। वही सभी छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के शपथ ग्रहण में हिस्सा लेंगे। देर शाम अशोक गहलोत शीर्ष नेताओं के साथ दिल्ली लौटेंगे। समझा जा रहा है कि 18 तारीख तो अपने मंत्रिपरिषद के सदस्यों का नाम, विभाग फाइनल करने के बाद वह जयपुर लौट आएंगे। वही 19 दिसंबर को मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार तीनों मुख्य मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी सहित वरिष्ठ नेताओं और 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा के खिलाफ महा गठबंधन में शामिल होने वाले विपक्षी दलों के प्रमुख नेता आसानी से पहुंच सकें, इसी कारण अलग-अलग समय रखा गया है।

छत्तीसगढ़ में टीएस, भूपेश, ताम्रध्वज के बंगले में बढ़ाई गई सुरक्षा

मिजोरम के नए मुख्यमंत्री बने जोरामथंगा, बने र​हेंगे एनडीए में

मध्यप्रदेश चुनाव: राज्य में सत्ता गंवाने के बाद, सोशल मीडिया पर दिख रही भाजपा नेताओं की पीड़ा

Related News