खाई में गिरी 35 लोगों से भरी बस, पांच की मौत, कई घायल

शिमला: हिमाचल प्रदेश के चांबा जिले में मंगलवार की सुबह चंडीगढ़ से आ रही बस हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में पांच लोगों की जान चले गई है। हादसा सुबह लगभग साढ़ छह बजे हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बस में लगभग 35 लोग सवार थे। अब तक 15 लोगों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। यह हादसा चंबा-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर हडोठा के निकट हुआ।

हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग फ़ौरन खाई में उतर गए व राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। पुलिस और प्रशासन भी कुछ देर में ही घटनास्थल पर पहुंच गया। यह बस चंडीगढ़ से पठानकोट होते हुए चंबा आ रही थी। बस में कई लोग चंडीगढ़ से होली मनाने घर आ रहे थे। किन्तु चंबा से कुछ दूरी पर ही यह दुर्घटना हो गई। घायलों को फ़ौरन अस्पताल ले जाया गया। किन्तु अस्पताल में एक ही डॉक्टर होने के चलते अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

हादसे की सूचना मिलते ही चंबा के MLA पवन नैयर भी अस्पताल में पहुंचे। अव्यवस्था देखकर विधायक भड़क गए। विधायक ने सीएम जयराम ठाकुर को फोन कर बदहाल इंतज़ाम से अवगत करवाया व नाराजगी जाहिर की। पवन ने कहा घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया गया। जबकि चिकित्सक डेढ़ घंटे बाद अस्पताल पहुंचे।

भारतीय शेयर बाजार का सबसे काला दिन, 15 महीने के निचले स्तर पर बंद हुआ सेंसेक्स

2004 में डूब चुके इस बैंक को OBC में करना पड़ा था विलय

Global Share Market: कोरोना वायरस और क्रूड ऑयल वॉर के कारण बाजार में भारी गिरावट

Related News