BPSC Exam Calendar 2021: जारी हुआ BPSC एग्जाम का शेड्यूल, यहाँ देखें पूरी डिटेल्स

पटना: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने अपनी ऑफिशल वेबसाइट पर आगामी भर्ती परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। BPSC में सितंबर 2021 से आयोजित होने वाली एग्जाम (Bihar 2021 Government Exams) का पूरा शेड्यूल वेबसाइट पर पोस्ट कर दिया है। ऐसे में जो उम्मीदवार बिहार में आयोजित होने वाली सरकारी परीक्षाओं में भाग लेना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट- bpsc.bih.nic.in पर जाकर पूरा शेड्यूल देख सकते हैं।

बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर, कंप्यूटर साइंस इंजीनियर से लेकर BPSC 67वीं परीक्षा (BPSC 67th Exam 2021) का शेड्यूल वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर मौजूद है। इसके साथ ही बाल विकास परियोजना अधिकारी के पदों की शुरुआती परीक्षा के लिए शेड्यूल (BPSC Exam Schedule 2021) जारी किया गया है। इसके साथ ही सहायक प्रोफेसर इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग के पद के लिए भी परीक्षा शेड्यूल जारी कर दिया गया है। परीक्षाओं की विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना देख सकते हैं। बता दें कि, कैलेंडर (BPSC Exam Calendar 2021) के अनुसार, BPSC 67वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन 12 दिसंबर 2021 को होगा।

BPSC परीक्षा कैलेंडर 2021 का शेड्यूल :-

मोटर वाहन लिखित प्रतियोगी परीक्षा- 17 सितंबर और 18 सितंबर, 2021 सहायक प्रोफेसर सिविल इंजीनियरिंग परीक्षा- 21 सितंबर, 2021 सहायक प्रोफेसर कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग परीक्षा- 21 सितंबर, 2021 सहायक प्रोफेसर इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग- 21 सितंबर, 2021 बीपीएससी 67वीं प्रीलिम्स परीक्षा- 12 दिसंबर, 2021 बाल विकास परियोजना अधिकारी- 31 अक्टूबर 2021

जानिए क्या है भारत के राष्ट्रगान जन-गण-मन का वास्तविक अर्थ?

देशभक्ति जताने का एक ऐसा तरीका जिसके बारें में जान आप भी हो जाएंगे खुश

आईआईएल ने कोवैक्सिन ड्रग पदार्थ उत्पादन में की बढ़ोतरी

Related News