'बॉयफ्रेंड छोड़ गया...' पुलिस को फ़ोन कर बोली लड़की, जानिए फिर क्या हुआ?

ब्रेकअप के पश्चात् एक लड़की अपने प्रेमी पर भड़क गई। उसने पुलिस को कॉल लगा दिया। कपल 6 वर्षों से रिलेशनशिप में थे। मगर हाल ही में लड़का उससे अलग हो गया। लड़की का आरोप है कि उसने बिना कुछ बताए रिलेशन तोड़ लिया। इस कारण उसने लड़के की तलाश के लिए पुलिस से संपर्क किया। चीनी सोशल मीडिया पर ये घटना ख़बरों का विषय बनी हुई है।

प्राप्त एक रिपोर्ट के अनुसार, मामला पूर्वी चीन के झेजियांग प्रांत का है। जहां बीते सप्ताह एक लड़की ने पुलिस को फोन कर अजीबोगरीब मांग कर दी। लड़की ने पुलिस से अपने एक्स-बॉयफ्रेंड का पता लगाने के लिए कहा। उसका कहना था कि बॉयफ्रेंड बिना बताए 6 वर्षों का रिलेशनशिप तोड़कर गायब हो गया है, पुलिस उसकी तलाश करे। लड़की ने पुलिस से यह भी पता करने के लिए बोला कि आखिर बॉयफ्रेंड ने उसके साथ संबंध क्यों तोड़ा। लड़की के कॉल को रिसीव करने वाले एक पुलिस अफसर ने जब कहा- क्या उसे ढूंढना आवश्यक है? इस पर रोते हुए लड़की ने जवाब दिया- मुझे समझ नहीं आ रहा है कि उसने मेरे साथ ऐसा बर्ताव क्यों किया? बस यही जानना है।  

तत्पश्चात, पुलिस अफसर ने पूछा- अगर उसने (बॉयफ्रेंड) तुम्हें पहले ही बहुत चोट पहुंचाई है तो क्या तुम फिर से उसके साथ जुड़ सकोगी? तुम्हें पता होना चाहिए कि इस समस्या की जड़ क्या है। उसे अपना फायदा उठाने का कोई मौका न दो। ऐसा मत सोचो कि तुम अनलकी हो। बजाय इसके सोचों की तुम भाग्यशाली हो। हो सकता है 'राइट मैन' तुम्हारा इंतजार कर रहा हो। पुलिस वाले ने फोन पर यह भी बताया- बॉयफ्रेंड का मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दो तथा उसके साथ सभ्य तरीके से संबंध तोड़ लो। शांत मन रखें और अकेले रहने और तरह-तरह के बुरे विचार रखने की जगह लोगों से मिले-जुलें। फिलहाल, चीनी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म Douyin पर पुलिस एवं लड़की के बीच हुई ये बातचीत वायरल हो रही है। इसे 10 मिलियन से ज्यादा व्यूज प्राप्त हो चुके हैं। लोग लड़की को प्यार से समझाने वाले पुलिस अफसर की प्रशंसा कर रहे हैं।

आपस में भिड़े शार्क टैंक इंडिया के जज, जानिए क्यों?

इंटरनेट पर छाया गौहर खान का नया फोटोशूट, फ्लॉन्ट किया 6 महीने का बेबी बंप

आखिर क्यों मनाया जाता है 'वैलेंटाइन डे'? जानिए इतिहास

Related News