आखिर क्यों मनाया जाता है 'वैलेंटाइन डे'? जानिए इतिहास
आखिर क्यों मनाया जाता है 'वैलेंटाइन डे'? जानिए इतिहास
Share:

विश्वभर में सभी कपल्स को 14 फरवरी के दिन का बेसब्री से इंतजार रहता है तथा हो भी क्यों ना भाई इस दिन वैलेंटाइन डे जो मनाया जाता है। वैलेंटाइन डे को लोग प्यार का त्यौहार भी बोलते हैं। इस दिन को दुनियाभर में सेलिब्रेट किया जाता हैं। भारत में कपल्स अपने पार्टनर को तोहफे, चॉकलेट आदि देकर प्यार का जश्न मनाते हैं। मगर क्या ये बात आपको पता है कि आखिर 14 फरवरी को ही क्यों वैलेंटाइन डे मनाया जाता है? आज हम आपको बताने जा रहे है इससे जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें।।।

वैलेंटाइन डे का जिक्र 'ऑरिया ऑफ जैकोबस डी वॉराजिन' नाम की एक पुस्तक में किया गया है। यह डे एक रोम के एक पादरी संत वैलेंटाइन के नाम पर मनाया जाता है। तीसरी शताब्दी के वक़्त रोम में सम्राट क्लॉडियस शासन किया करते थे। उनका ये कहना था कि शादीशुदा पुरुषो की बुद्धि कम हो जाती है साथ ही वो बाकियो की तुलना में कम शक्तिशाली होते है। उनका ये मानना था कि सिंगल पुरुष अधिक बलशाली होते है। इसलिए सम्राट ने ये आदेश दे दिया था कि उनके प्रदेश का कोई भी सैनिक तथा अफसर शादी नहीं करेगा।

तत्पश्चात, उसी राज्य के संत वैलेंटाइन ने उनके इस आदेश का जमकर विरोध किया था तथा इसके बाद अनेको सैनिक और अफसरों ने विवाह किया। जिसके बाद 14 फरवरी 1269 को सम्राट ने संत वैलेंटाइन को फांसी पर चढ़ा दिया था। इसलिए 14 फरवरी के दिन को प्यार के दिवस के तौर पर मनाया जाता है।

जाना था बिहार; पहुंचा दिया राजस्थान.., क्या गलत दिशा में उड़ गया था Indigo का विमान ?

'कार्यकर्ताओं को नहीं मिल रहा सम्मान', अपनी ही पार्टी के विधायक पर भड़के अशोक चौधरी

'रोहित शर्मा नहीं खेलेंगे अगला T20 वर्ल्ड कप...' टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर ने की भविष्यवाणी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -