भाजपा के अनूप गुप्ता ने जीता चंडीगढ़ का महापौर चुनाव, महज एक वोट से AAP प्रत्याशी को हराया

चंडीगढ़: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अनूप गुप्ता ने चंडीगढ़ के महापौर पद का चुनाव जीत लिया है। उन्होंने आम आदमी पार्टी (AAP) के मेयर प्रत्याशी जसबीर सिंह को एक वोट से मात दी है। सदन में महापौर पद के लिए मंगलवार को हुए मतदान में कुल 29 वोट डाले गए। इनमें से 15 वोट अनूप गुप्ता को मिले, जबकि 14 वोट जसबीर सिंह को मिले। डिप्टी मेयर के पद पर भी भाजपा को ही 1 वोट से जीत दर्ज की है। भाजपा के कंवरजीत राणा ने AAP प्रत्याशी तरुणा मेहता को एक वोट से हरा दिया। राणा को 15 वोट मिले, जबकि मेहता को 14 वोट ही मिले।

कांग्रेस और अकाली दल के पार्षद मतदान से दूर रहे। इस प्रकार महज एक वोट के अंतर से भाजपा के उम्मीदवार ने मेयर पद पर जीत दर्ज कर ली। मेयर पद पर जीतने के बाद अनूप गुप्ता ने कहा है कि, 'मैं अपनी पार्टी लीडरशिप को धन्यवाद देता हूं, जिसने मुझ पर विश्वास जताया। मैं सदन को उसी गरिमा के साथ चलाऊंगा जैसे सरबजीत कौर ने चलाया।' चंडीगढ़ में भी दिल्ली नगर निगम की प्रकार ही प्रति वर्ष महापौर का चुनाव होता है, जिसमें पार्षद मतदान करते हैं। 

बता दें कि, अनूप गुप्ता गत वर्ष पहली बार ही पार्षद चुने गए थे और अब वह महापौर बन गए हैं। पहली दफा में ही उन्हें इतनी बड़ी सफलता मिलने की जमकर चर्चाएं हो रही हैं। मंगलवार सुबह 11 बजे महापौर चुनाव के लिए मतदान आरंभ हुआ था। मतदान में कुल 14 वोट AAP को मिले, जबकि 14 पार्षदों के ही वोट भाजपा को भी मिले। मगर सांसद किरण खेर का वोट हासिल कर भाजपा उम्मीदवार ने जीत दर्ज कर ली। सदन में कांग्रेस के 6 वोट हैं, जबकि अकाली दल का भी एक ही मेंबर है। हालांकि दोनों ही पार्टियां चुनाव से दूर रहीं। 

'आपको मेरा गला काटना पड़ेगा..', पत्रकारों से बात करते हुए ऐसा क्यों बोले राहुल गांधी ?

राहुल गांधी की जान को खतरा ? कश्मीर में भारत जोड़ो यात्रा को लेकर सुरक्षा अलर्ट जारी

केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार के विरोध में काले कपड़े पहनकर विधानसभा पहुंचे भाजपा MLA

 

Related News