राहुल गांधी की जान को खतरा ? कश्मीर में भारत जोड़ो यात्रा को लेकर सुरक्षा अलर्ट जारी
राहुल गांधी की जान को खतरा ? कश्मीर में भारत जोड़ो यात्रा को लेकर सुरक्षा अलर्ट जारी
Share:

नई दिल्ली: भारत जोड़ो यात्रा लेकर निकले कांग्रेस के लोकसभा सांसद राहुल गांधी को लेकर सुरक्षा एजेंसियों ने अलर्ट जारी किया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कश्मीर में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी को कुछ जगहों पर पदयात्रा नहीं करने की हिदायत दी गई है। सुरक्षा एजेंसियों के सूत्रों ने बताया है कि उन्हें जम्मू कश्मीर में कुछ जगहों पर पदयात्रा करने से बचना चाहिए। पैदल चलने की जगह राहुल को कार में यात्रा करनी चाहिए। बता दें कि, राहुल गांधी की अगुवाई में भारत जोड़ो यात्रा 19 जनवरी को जम्मू कश्मीर के लखनपुर में प्रवेश करेगी।

उल्लेखनीय है कि 7 सितंबर 2022 को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा का आगाज़ किया था। 150 दिनी और 3750 किलोमीटर के लक्ष्य के साथ यह यात्रा राहुल गांधी की अगुवाई में 12 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों से होकर गुजरेगी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सुरक्षा एजेंसी से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी ने जानकारी दी है कि राहुल गांधी को जम्मू कश्मीर में कुछ स्थानों पर खतरा हो सकता है। उन्होंने कहा कि, 'राहुल गांधी को सुरक्षित करने के लिए एक विस्तृत योजना तैयार की गई है और यह सलाह दी गई है कि उन्हें पैदल यात्रा करने से बचना चाहिए और इसकी जगह कार में यात्रा करनी चाहिए।'

अधिकारी ने बताया है कि एक व्यापक सुरक्षा समीक्षा अभी भी चल रही है, जिसमें रात के पड़ावों के संबंध में विवरण पर काम किया जा रहा है। बात दें कि, 52 वर्षीय राहुल गांधी 25 जनवरी को बनिहाल में राष्ट्रीय ध्वज फहराने वाले हैं और इसके दो दिन बाद वे अपनी यात्रा को लेकर  27 जनवरी को अनंतनाग के रास्ते श्रीनगर में एंट्री लेंगे।

दिल्ली में भाजपा का मंथन जारी, नड्डा को मिल सकता है सेवा विस्तार, शाम को पीएम मोदी का संबोधन

क्या सपा को छोड़कर मायावती की तरफ झुकने लगा है यूपी का मुस्लिम वोट बैंक ?

EVM पर शक करने वाले विपक्ष को RVM भी पसंद नहीं आई.., जानिए डेमो देखकर क्या बोले नेता ?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -