BJP सांसद नंद कुमार सिंह चौहान का हुआ निधन, CM शिवराज ने जताया दुःख

खंडवा: मध्य प्रदेश स्थित खंडवा के भारतीय जनता पार्टी के सांसद नंद कुमार सिंह चौहान का निधन हो गया है। जी दरअसल वह बीते काफी दिनों से मेदांता अस्पताल में भर्ती थे। खबरों के मुताबिक मेदांता में ही उनका इलाज चल रहा था। इसी बीच वह कोरोना संक्रमण के भी शिकार हो गए थे।

 

जैसे ही BJP सांसद के निधन की खबर सीएम शिवराज सिंह चौहान को मिली वैसे ही उन्होंने शोक प्रकट किया है। CM शिवराज सिंह चौहान ने एक ट्वीट कर लिखा है- ''लोकप्रिय जननेता नंदू भैया, हम सबको छोड़कर चले गये। हमारे सब प्रयास विफल हुए। नंदू भैया के रूप में भाजपा ने एक आदर्श कार्यकर्ता, कुशल संगठक, समर्पित जननेता को खो दिया। मैं व्यथित हूं।'' जी दरअसल अपने ट्वीट के माध्यम से शिवराज सिंह चौहान ने नंदकुमार सिंह चौहान के निधन को निजी क्षति बताया है। आप देख सकते हैं उन्होंने ट्वीट में लिखा, 'नंदू भैया का जाना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है।'

वहीँ उनके अलावा मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी एक ट्वीट किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है- 'सरलता, सहजता और साफगोई के लिए पहचाने जाने वाले नंदू भैया का जाना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वे दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। "नंदू भैया आप बहुत याद आएंगे,आपका देवलोक गमन हम सबके लिए बड़ी क्षति है।" खंडवा के लोकप्रिय सांसद और @BJP4MP के पूर्व अध्यक्ष श्री नंदकुमार सिंह चौहान जी के निधन की दुखद सूचना से स्तब्ध और आहत हूं।' इसी के साथ अन्य कई BJP कार्यकर्ताओं ने नंद कुमार सिंह चौहान के निधन पर शोक जताया है।

खुशखबरी! खोला गया दिल्ली से गाजियाबाद जानेवाला मार्ग, 26 जनवरी हिंसा के बाद से था बंद

बिकिनी पहनने के लिए निया शर्मा ने दो दिन तक नहीं खाया खाना

एक झटके में सस्ता हो जाएगा पेट्रोल-डीजल, सरकार उठा सकती है ये बड़ा कदम

Related News