भाजपा विधायक ने प्रियंका पर फिर की अभद्र टिप्पणी, पहले कह चुके हैं 'शूर्पणखा'

बलिया: अपने बयानों को लेकर सुर्ख़ियों में रहने वाले बलिया के बैरिया विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक सुरेंद्र सिंह ने प्रियंका गांधी को बलिया से चुनाव लड़ने का चेलेंज किया है। साथ ही आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए कहा है कि देश के लोग लंगोटी का सम्मान करते हैं, चुनरी का नहीं।

असदुद्दीन ओवैसी का दावा, सावरकर के वारिसों से देश की आज़ादी को खतरा

दरअसल, कांग्रेस में प्रियंका की एंट्री के साथ ही बहजपा नेताओं के शब्दबाण थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। बलिया के बैरिया विधानसभा से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने प्रियंका गांधी को बलिया से चुनाव में उतरने की चुनौती दी है। भाजपा विधायक का कहना है कि पार्टी उनसे जहां से भी प्रियंका के विरुद्ध चुनाव लड़ने को कहेगी वो प्रियंका गांधी को टक्कर देने के लिए तैयार है। भाजपा विधायक ने प्रियंका के लिए अभद्र शब्दों का भी जमकर प्रयोग करते हुए कहा है कि देश की जनता लंगोटी की इज्जत करती है, ना कि चुनरी की। चुनरी हारेगी, क्योंकि चुनरी द्वारा व्यापार किया जाता है। कोई कमाता है और कोई कमवाता है।

जब प्रियंका में दिखती है दादी इंदिरा की छवि, तो राहुल में क्यों नहीं दिखते फ़िरोज़ - भाजपा

भाजपा विधायक ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा है कि, कांग्रेस  अपने राजनीतिक लाभ के लिए अपना ओरिजिन तक गांधी की टोपी लगाकर छुपा लेती है। भाजपा विधायक ने गांधी परिवार को हिदायत दी है कि, उन्हें अपना परिचय राजीव खान का पुत्र राहुल खान और प्रियंका गांधी को अपना परिचय प्रियंका खान या प्रियंका वाड्रा के तौर पर देना चाहिए। आपको बता दें कि भाजपा विधायक ने दो दिन पूर्व ही राहुल गांधी को रावण और प्रियंका गांधी को शूर्पणखा बताया था।

खबरें और भी:- 

राहुल गाँधी बने राम तो प्रियंका बनी दुर्गा, प्रयागराज में लगे पोस्टर

कमलनाथ सरकार ने दिया किसानों को एक और तोहफा, अब आधा ही भरना होगा बिजली बिल

त्रिपुरा में भाजपा को झटका, इस आदिवासी नेता ने छोड़ी पार्टी

 

Related News