केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार के विरोध में काले कपड़े पहनकर विधानसभा पहुंचे भाजपा MLA

नई दिल्ली: दिल्ली में आज यानी मंगलवार (17 जनवरी) को भाजपा के MLA काले कपड़े पहन कर विधानसभा पहुंचे। यहां बता दें कि इससे पहले सोमवार को विधानसभा की कार्यवाही आरंभ होते ही सदन में जमकर बवाल मचा था। जिसके बाद कार्यवाही को पूरे दिन के लिए स्थगित कर दिया गया था। वहीं, आज कार्यवाही के दूसरे दिन भाजपा विधायक काले कपड़े और काली रंग की पगड़ी पहन कर सदन में पहुंचे। 

रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली की आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार द्वारा किए गए भ्रष्टाचार के विरोध में भाजपा नेताओं ने यह लिबास पहना था। भाजपा के विधायक सदन में सीएम अरविन्द केजरीवाल के इस्तीफे की मांग कर रहे थे। भाजपा सदस्य अजय महवार ने आबकारी नीति, बसों की खरीदारी और दिल्ली जल बोर्ड (DJB) के कामकाज में भ्रष्टाचार का इल्जाम लगाया। उन्होंने कहा कि, केजरीवाल की कट्टर बेइमान सरकार मनीष सिसोदिया को बचा रही है, जो एक गंभीर भ्रष्टाचार के आरोपी हैं। जबकि उनके एक मंत्री सत्येंद्र जैन भ्रष्टाचार के मामले में पहले ही बीते 7 महीनों से जेल में कैद हैं। 

वहीं, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक और विधायक विजेंद्र गुप्ता ने कहा है कि, 'हम दिल्ली सरकार के भ्रष्टाचार के विरुद्ध है। क्लासरूम बनाने में, बस में और शराब नीति में यह सरकार सभी चीजों में केवल भ्रष्टाचार कर रही है। मुख्यमंत्री को इस्तीफा देना चाहिए। हम मांग करते हैं कि उन्हें हटाया जाना चाहिए। 

दिल्ली में भाजपा का मंथन जारी, नड्डा को मिल सकता है सेवा विस्तार, शाम को पीएम मोदी का संबोधन

क्या सपा को छोड़कर मायावती की तरफ झुकने लगा है यूपी का मुस्लिम वोट बैंक ?

EVM पर शक करने वाले विपक्ष को RVM भी पसंद नहीं आई.., जानिए डेमो देखकर क्या बोले नेता ?

 

 

Related News