''नेहरू परिवार के कारनामों पर यदि पुस्तक छपे, तो क्या सही राजनीति होगी ?''

नई दिल्ली:  भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस सेवादल की एक बुकलेट में स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर पर शर्मनाक टिप्पणी किए जाने पर तीखी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए शुक्रवार को कहा है कि नेहरू परिवार को लेकर प्रचलित 'कहानियों' को अगर कोई राजनीतिक पार्टी किताब में छपवाकर प्रचारित करे तो क्या यह सही राजनीति होगी।

भाजपा के प्रवक्ता जीवीएल नरसिंह राव ने प्रेस वालों से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस ने महान देशभक्त स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर का तिरस्कार किया है। कांग्रेस ऐसा करके राष्ट्र में गलत संस्कृति का सूत्रपात कर रही है। कांग्रेस को सोचना चाहिए कि नेहरू परिवार को लेकर कई तरह की कहानियां प्रचलित हैं। यदि कोई राजनीतिक दल इस तरह की कहानियों का प्रकाशन एवं प्रचार करे तो क्या यह सही राजनीति होगी। उन्होंने कहा कि यह बेहद दुख की बात है कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस इस कदर गिर चुकी है कि उसे राष्ट्र की परिपाटी का ध्यान ही नहीं है।

नरसिम्हा राव ने महाराष्ट्र में कांग्रेस के साथ मिल कर सरकार चला रही शिवसेना पर भी जबरदस्त प्रहार किया। उन्होंने कहा कि वीर सावरकर का अपमान बालासाहेब ठाकरे का अपमान है। यदि बालासाहेब जीवित होते तो वीर सावरकर के अपमान का इतना करारा जवाब देते कि जिसे कांग्रेस सोच भी नहीं सकती थी, किन्तु शिवसेना चीफ उद्धव ठाकरे पूरी बेशर्मी पीकर वीर सावरकर के अपमान की अनदेखी कर रहे हैं। 

अमेरिका के हवाई हमले के बाद मची भगदड़, VIDEO में सामने आया खौफनाक मंज़र

इंडोनेशिया : बाढ़ ने लिया विकराल रूप, 43 की मौत और कई लोग लापता

पीएम मॉरिसन से बहुत नाराज हुई जनता, ​विशेष दौरा करना पड़ा रद्द

Related News