हिंदी सिनेमा के मशहूर शो मैन कहे जाने वाले राज कपूर के पिता पृथ्वीराज कपूर का जन्म आज ही के दिन हुआ था। जी हाँ, उनका जन्म 3 नवंबर साल 1906 को लायलपुर (वर्तमान में फैसलाबाद) में हुआ था। जी दरअसल यह इलाका बंटवारे के बाद पाकिस्तान में चला गया था। कहा जाता है पृथ्वीराज के पिता बशेश्वरनाथ कपूर इंडियन इंपीरियल पुलिस में पुलिस अधिकारी थे और पृथ्वीराज को बचपन से ही अभिनय का शौक था। उन्होंने लायलपुर और पेशावर के थिएटरों से अपने अभिनय की शुरुआत की और बाद में वह हिट ही नहीं बल्कि सुपरहिट हुए। साल 1928 में उन्होंने मुंबई में कदम रखा और उसके बाद वह इम्पीरियल फिल्म कंपनी के साथ जुड़ गए। उनकी पहली फिल्म दो धारी तलवार रही जिसमे उन्होंने सह-कलाकार के तौर पर काम किया था। उन्होंने मुख्य किरदार फिल्म 'सिनेमा गर्ल' में निभाया जो साल 1929 में बनी थी। कुल मिलाकर उन्होंने नौ मूक फिल्मों में काम किया उसके बाद वह फिल्म 'आलम आरा' में सहायक अभिनेता विद्यापति के तौर पर नजर आए। कई हिट और सुपरहिट फिल्मों में काम कर उन्होंने सभी के दिलों में जगह बनाई। कहा जाता है थिएटर में हर शो के बाद पृथ्वीराज गेट पर एक थैला लेकर खड़े हो जाते थे। वह ऐसा इसलिए करते थे क्योंकि शो से निकलने वाले लोग उस थैले में कुछ पैसे डाल देते थे और उन पैसों से पृथ्वीराज थिएटर में काम करने वाले कर्मचारियों की मदद करते थे। उनकी सबसे अधिक प्रिय और हिट फिल्मों में से एक ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर बनी मुगल ए आजम फिल्म भी रही। इस फिल्म में उन्होंने अकबर की भूमिका निभाई थी। वहीं दिलीप कुमार, मधुबाला, दुर्गा खोटे और निगार सुल्ताना जैसे सितारों ने इस फिल्म के काम कर सबका दिल जीता था। दादासाहब फाल्के पुरस्कार के अलावा भी उन्हें कई पुरस्कार दिए गए थे। वैसे हम आपको यह भी बता दें कि पृथ्वीराज कैंसर की बीमारी से पीड़ित थे और उनकी मौत 64 साल की उम्र में हो गई थी। एक के बाद एक नए फीचर्स लॉन्च कर रहा है whatsapp करवा चौथ के दिन भूल से भी न करें यह गलतियां वरना... 5 महीने के निचले स्तर पर पहुंचे क्रूड आयल के दाम, 400 रुपए प्रति बैरल की गिरावट