दिवाली पर ट्रेडिशनल अवतार में नजर आए बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर

मनोरंजन जगत की जानी मानी मशहूर अभिनेत्री बिपाशा बसु एवं उनके हस्बैंड करण सिंह ग्रोवर दोनों ही ट्रेडिशनल ड्रेस में दिखाई दे रहे हैं। दोनों की जोड़ी बेहद सुन्दर लग रही है। बिपाशा जहां सलवार शूट में दिखाई दे रहीं हैं वहीं करण ब्लैक कुर्ते में। बिपाशा बसु एवं करण सिंह ग्रोवर की जोड़ी बेहद ही जबरदस्त लग रही है। वही दोनों की ये फोटोज सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रही हैं।

वही बिपाशा ने कैप्शन में लिखा है कि थैंक यू माय लव एवं हैशटैग में मंकी लव लिखा है। करण एवं बिपाशा ने वर्ष 2016 में एक दूसरे से विवाह कर लिया था। दोनों फिल्म अलोन के चलते एक दूसरे के नजदीक आए थे। उसके पश्चात् एक वर्ष तक डेट करने के पश्चात् शादी का निर्णय ले लिया। वही उनकी तस्वीरों पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे है, तथा खूब प्या लूटा रहे है।

वही दूसरी तरफ दिवाली पर बॉलीवुड स्टार्स के लुक ट्रेंड में बने हुए है। वही बात यदि अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की करे तो दीपिका ने स्वयं अपनी दीपावली की एक फोटो इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा की हैं। जिसमें अभिनेत्री अपनी मुस्कान से सबका दिल जीत रही हैं। वही रिपोर्ट्स के अनुसार, दीपिका ने जो फोटो साझा की हैं उसमें उन्होंने Torani Silk Organza का गुलबाग सुतलेज घेरा पहना है। ये पिंक कलर का सूट सेट दीपिका की सुंदरता को और बढ़ा रहा है। बता दें कि दीपिका की ये दीपावली ड्रेस 70 हजार की है। बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण इन दिनों कई मूवीज की शूटिंग में व्यस्त चल रही हैं।

सर्जरी के कारण ट्रोल हुई कैटरीना कैफ, बदले लुक को देख यूजर्स ने कह डाली ये बात

रोमांटिक फोटो शेयर कर अनुष्का ने दी पति विराट को जन्मदिन की बधाई

अनिल कपूर के बेटे ने दिया पटाखे न फोड़ने का संदेश, यूजर्स ने पूछा- ये कौन है... 

Related News