जानिए कोलन कैंसर के बारे में जिसने ले ली बॉलीवुड के दिग्गज सिंगर की जिंदगी

बॉलीवुड के मशहूर गायक भूपिंदर सिंह का निधन हो गया। जी दरअसल वह 82 साल के थे और उन्होंने फिल्म मौसम, सत्ते पे सत्ता, आहिस्ता आहिस्ता, दूरियां और हकीकत जैसी फिल्मों के कई गाने गाये है। इसी के साथ रंग दे बसंती चोला, होकर मजबूर उसने मुझे भुलाया होगा, प्यार हमें इस मोड़ पर ले आया जैसे कई गाने गाने गाकर वह मशहूर हुए थे। आपको बता दें कि भूपिंदर सिंह ने बॉलीवुड के कई लीजेंड गायकों के साथ काम किया। जी दरअसल उन्होंने मोहम्मद रफ़ी, लता मंगेशकर, आशा भोंसले जैसे गायकों के साथ कई सुपरहिट गाने गाये। इसी के साथ भूपिंदर ने अपनी मशहूर गायक पत्नी मिताली सिंह के साथ मिलकर कई लोकप्रिय गाने गाये। इन दोनों पति पत्नी की जोड़ी खूब मशहूर रही।

अब बात करते हैं भूपिंदर सिंह को क्या बीमारी थी, और ये बीमारी कितनी खतरनाक है इस बारे में। जी दरअसल बताया जा रहा है कि भूपेंदर सिंह को कोलन कैंसर था, लेकिन सभी टेस्ट इसलिए नहीं हो पाए, क्योंकि उन्हें कोरोना वायरस संक्रमण हो गया था। जी हाँ और उनके निधन की वजह में एक वजह कोरोना संक्रमण भी बताया जा रहा है। कोलन कैंसर वो कैंसर है जो बड़ी आंत कोलोन में शुरू होता है। ये कैंसर किसी भी उम्र में हो सकता है, लेकिन आमतौर पर ये अधिक उम्र के लोगों को ज्यादा प्रभावित करता है। कैसे होता है ये कैंसर- ये कैंसर सबसे पहले बड़ी अंत की दीवार में, फिर उसके आसपास लिंफ नोड्स में और फिर पूरे शरीर में फ़ैल जाता है। कोलोन कैंसर यानी मलाशय की भीतरी परत पर सूजन होता है। इसे कोलाइटिस के नाम से भी जाना जाता है।

मलाशय में बैक्टीरिया के प्रवेश करने से संक्रमण हो जाता है, जो बाद में बड़ी बीमारी में बदल जाता है। अब बात करें इस कैंसर के लक्षण के बारे में तो इसके कई लक्षण है। जी दरअसल मल त्याग की आदत में बदलाव आता है। दस्त कब्ज होगी, इसके बाद भी लगेगा कि पेट पूरी तरह से खाली नहीं है। वजन कम होने लगता है और भूख नहीं लगती। खून की कमी हो जाती है। पेट में दर्द रहता है। मल से खून आने लगता है। कमजोरी होती है। आप बहुत ज्यादा मोटापा न होने दें। अच्छा भोजन करें, नियमित व्यायाम करें। धूम्रपान न करें। शराब का सेवन न करें। 50 की उम्र के बाद नियमित पेट की स्क्रीनिंग कराएँ। पर्याप्त कैल्शियम और विटामिन डी लें।

मशहूर गजल गायक भूपिंदर सिंह का निधन, PM मोदी से लेकर सेलेब्स तक ने जताया दुःख

अपनी मधुर आवाज और गजल से लोगों का मन मोह लेने वाले भूपिंदर सिंह ने दुनिया से ली विदाई

सरकार के बाद पार्टी पर संकट के बीच शायराना हुए संजय राउत, जानिए क्या बोले?

Related News