एक ही दिन रिलीज होगी खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की ये बेहतरीन फ़िल्में

आज के वक़्त में भोजपुरी फिल्म जगत को काफी पसंद किया जाता है। इस फिल्म जगत के स्टार्स बॉलीवुड में भी अपनी पहचान बनाने में लगे हुए हैं। भोजपुरी के मशहूर सुपरस्टार और गायक खेसारी लाल यादव एवं काजल राघवानी की जोड़ी को बहुत पसंद किया जाता है। इस जोड़ी की फिल्म प्यार किया तो निभाना कि प्रतीक्षा प्रशंसक बेसब्री से कर रहे थे। ये मूवी आज सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

वही विशेष बात ये है कि आज के ही दिन खेसारी एवं काजल की फिल्म लिट्टी चोखा भी रिलीज होने जा रही है। खेसारी की एक साथ दो मूवी रिलीज होना प्रशंसकों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है। दोनों ही फिल्मों के बीच टक्कर होने वाली है कि दर्शकों को कौन सी फिल्म पसंद आती है। हाल ही में इस मूवी का ट्रेलर रिलीज हुआ है। जिसमें खेसारी पर काजल का क्रोध दिखाया गया है। ये स्टोरी प्यार,मोहब्बत एवं नफरत की कहानी है। जिसमें काजल बोलती हैं कि उसके लिए प्यार खिलवाड़ है ना तो अब मैं उसे दिखाती हूं कि सच्चा प्यार क्या होता है? अब मैं उसे उसकी औकात दिखाउंगी। इस मूवी का ये डायलॉग काफी लोकप्रिय हो गया है।

वही बात यदि फिल्म की करें तो इसकी शूटिंग लंदन में हुई है। प्रशंसकों को फिल्म में लोकेशन बहुत पसंद आने वाली है। मूवी में खेसारी एवं काजल के साथ दीपक सिन्‍हा, माया यादव, अनन्‍या बोरह तथा महिमा गुप्‍ता महत्वपूर्ण किरदार निभाते दिखाई देंगे। साथ ही बात यदि खेसारी और काजल की दूसरी फिल्म लिट्टी चोखा की करें तो ये मूवी भोजपुरी सभ्यता और ट्रेडिशन को दिखाने वाली है। बिहार एवं उत्तर प्रदेश में लिट्टी चोखा को काफी पसंद किया जाता है। इस मूवी की विशेष बात है कि ये एक संदेश भी देने वाली है। ये मूवी बिहार एवं झारखंड में रिलीज हो रही है।

दुखद! नहीं रहा साउथ का ये मशहूर सुपरस्टार

अपनी पहली ही फिल्म से फैंस के दिल पर छा गई थीं स्नेहा

सामने आया शहनाज गिल का दूसरा प्रमोशनल वीडियो, देखकर ख़ुशी से उछले फैंस

Related News