खास अंदाज में भारती सिंह ने किया अपने बेटे का स्वागत, बेहद स्पेशल रहा केक

मनोरंजन जगत की मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह (Bharti Singh) वर्षों से अपने परफेक्ट कॉमिक टाइमिंग से दर्शकों को हंसाती आ रही हैं। वह कॉमेडी जगत में एक मशहूर नाम हैं तथा अब वह एक मां बनकर अपनी जिंदगी के नए फेज का भरपूर लुत्फ़ उठा रही हैं। भारती सिंह ने अपने बेटे का बेहतरीन अंदाज में अपने घर में स्वागत किया, जिसकी झलक सामने आई है।

भारती सिंह ने 3 अप्रैल 2022 को ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में अपने पहले बच्चे को जन्म दिया था। उनके हस्बैंड हर्ष लिंबाचिया ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो साझा करते हुए इस खुशखबरी को प्रशंसकों के साथ शेयर की थी। तस्वीर में कपल को वाइट ड्रेस में एक टोकरी पकड़े हुए देखा जा सकता है। फोटो को साझा करते हुए हर्ष ने कैप्शन में लिखा था, 'लड़का हुआ है'।

वही बेटे के जन्म के पश्चात् पिछले दिन 7 अप्रैल 2022 को भारती सिंह हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुईं तथा अपने 'प्रिंस' का पहली बार अपने घर में स्वागत किया। ये वेलकम बहुत स्पेशल अंदाज में हुआ था। इसकी एक झलक भारती सिंह ने 8 अप्रैल 2022 को अपनी इंस्टा स्टोरी पर साझा की है। तस्वीर में 1 खूबसूरत केक देखा जा सकता है, जो ब्लू और व्हाइट कलर में है। इसके पीछे ब्लू और व्हाइट गुब्बारे भी लगे हुए हैं। केक के टॉप पर एक बेबी बना हुआ है तथा नीचे के साइड में ‘वेलकम लिटिल प्रिंस’ लिखा हुआ है।

तस्वीरें शेयर कर निक्की तंबोली ने लोगों को दे डाली चेतावनी, फैंस हुए हैरान

मोनोकनी पहन उर्फी जावेद ने बढ़ाया मुंबई का तापमान, तस्वीरों से नजरें हटा पाना मुश्किल

बच्चे की इस छोटी सी चीज के लिए भारती सिंह ने खर्च की भारी रकम, कीमत कर देगी हैरान

Related News