भारतवंशी विवेक लड़ेंगे अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव, जानिए कौन है?

वर्ष 2024 में भारतीय मूल के विवेक रामास्वामी ने अमेरिका के राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ने के लिए अपनी उम्मीदवारी की घोषणा कर दी है। इसी के साथ अब तक भारतीय मूल के दो लोग अमेरिकी राष्ट्रपति के लिए नामांकन की दौड़ में सम्मिलित हो चुके हैं। गौरतलब है कि भारतीय मूल की ही निक्की हेली भी 2024 में राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुकी हैं। उन्होंने अपना अभियान भी आरम्भ कर दिया है।

कौन हैं विवेक रामास्वामी? विवेक रामास्वामी एक करोड़पति बिजनेसमैन हैं एवं अमेरिका के राज्य आइओवा में वह अपनी उम्मीदवारी के प्रचार को लेकर कई प्रोग्राम आयोजित कर रहे हैं। रामास्वामी ने बताया कि वह विचार आधारित कैंपेन आरम्भ करने पर फोकस कर रहे हैं। बता दें कि विवेक रामास्वामी के पिता एक जनरल इलेक्ट्रिक इंजीनियर थे तथा भारत के केरल से अमेरिका में बस गए थे। रामास्वामी की मां एक मनोचिकित्सक थी। रामास्वामी की जन्म अमेरिका सिनसिनाटी में हुआ। हावर्ड एवं येले यूनिवर्सिटी से पढ़े विवेक रामास्वामी की संपत्ति 500 मिलियन डॉलर के लगभग है। विवेक रामास्वामी एक बायोटेक कंपनी के मालिक हैं।   वही इससे पहले अमेरिका में साउथ कैरोलिना की पूर्व गवर्नर निक्की हेली भी अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में उतरने की घोषणा कर चुकी हैं। निक्की हेली रिपब्लिकन पार्टी से अपनी दावेदारी पेश करेंगी। उल्लेखनीय है कि रिपब्लिकन पार्टी से पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी चुनाव मैदान में उतरने की घोषणा कर चुके हैं। बता दे कि वर्तमान में अमेरिका की उपराष्ट्रपति भारतीय मूल की कमला हैरिस हैं। दुनिया के कई देशों में भारतीय मूल के लोगों का दबदबा बढ़ रहा है। 

कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में लेक्चर देने जा रहे राहुल गांधी, पिछली बार एक 'बयान' से हुई थी किरकिरी

'48 घंटे में हो धीरेंद्र शास्त्री के भाई की गिरफ्तारी वरना...', इस शख्स ने खुलेआम दी MP पुलिस को चेतावनी

देश में एक बार फिर बर्ड फ्लू ने दी दस्तक, इंसानों के लिए बड़ा खतरा

Related News