'3 बार में 12वीं पास हुए हैं भगवंत मान, कैसे देखेंगे फाइलों का काम ..', AAP पर बरसे चन्नी

अमृतसर: पंजाब विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही दिन रह गए हैं। चुनावी प्रचार के साथ ही राजनेता एक-दूसरे पर निजी हमले करने में लग गए हैं। एक साक्षात्कार में पंजाब के सीएम और कांग्रेस के CM फेस चरणजीत सिंह चन्नी ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। चन्नी ने आम आदमी पार्टी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कहा कि भगवंत मान 12वीं पास है, वो भी उन्होंने तीसरी बार में निकाली है। ऐसे में यदि गद्दी आ जाए तो फाइलों का काम कैसे करेंगे। चन्नी ने मनी लॉन्ड्रिंग और सिद्धू परिवार के आरोपों पर भी जवाब दिया।

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने विधानसभा चुनाव को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा। चन्नी ने आम आदमी पार्टी (AAP) के सीएम फेस भगवंत मान पर व्यक्तिगत हमला किया। चन्नी ने कहा कि मान 12 वीं पास हैं, वो भी उन्होंने तीसरी बार में पास की है, ऐसे में कैसे फाइलों का काम देख पाएंगे। उन्होंने AAP अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल को झूठा कहा। चन्नी ने कहा कि वो हर बार झूठ बोलते हैं और बाद में माफी मांग लेते हैं। पहले भी उन्होंने नितिन गडकरी पर कई इल्जाम लगाए और चुनाव के बाद उनसे माफी मांग ली।

चरणजीत सिंह चन्नी ने एक इंटरव्यू में कहा कि कांग्रेस का हर कार्यकर्ता चाहे कोई भी हो, सब साथ में हैं। सिद्धू मेरे भाई जैसा है। हमारे बीच कोई मतभेद नहीं है। सिद्धू परिवार के आरोपों (चन्नी के पास अकूत संपत्ति है) पर चन्नी ने कहा कि मैंने हर चुनाव अपनी प्रॉपर्टी को बेचकर लड़ा है। अब मेरे पास कोई संपत्ति नहीं है। 

तेलंगाना सीएम KCR के खिलाफ असम में मामला दर्ज, भारतीय सेना का अपमान करने का आरोप

46 साल कांग्रेस में रहने के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार ने छोड़ी पार्टी, बताया ये बड़ा कारण

सरकारी नौकरी के नाम पर भाजपा नेता ने लिए पैसे, पार्टी ने 6 साल के लिए किया निलंबित

 

Related News