चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए बंगाल भाजपा ने किया यज्ञ, कहा- पूरी दुनिया भारत के...

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के पश्चिम मिदनापुर जिले में भाजपा नेताओं ने चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग की प्राथना करते हुए बुधवार (23 अगस्त) को यज्ञ किया। यह यज्ञ मेदिनीपुर शहर के बटाला चक इलाके में एक पेड़ के नीचे स्थित भगवान शिव की मूर्ति के सामने किया गया था। यज्ञ घंटों तक चलता रहा, जिसमें भाजपा के प्रदेश सह-अध्यक्ष समित दास और पार्टी के अन्य सदस्य शामिल हुए।

यज्ञ के महत्व के बारे में बोलते हुए, समित दास ने कहा कि, "पर्यावरणीय कारणों से चंद्रयान -3 को कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए सभी पश्चिमी शक्तियों पर एक महाशक्ति की आवश्यकता है। हम शिव मंदिर में प्रार्थना करने आए हैं।' इस बीच, भाजपा सांसद दिलीप घोष ने भी अनुष्ठान के दौरान भारत के चंद्रमा मिशन पर भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि, ''चंद्रयान-3 सफल लैंडिंग करेगा। न केवल 130 करोड़ लोग बल्कि पाकिस्तान, चीन और पूरी दुनिया भारत के विजयी क्षण के लिए आसमान की ओर देख रही है जब विक्रम लैंडर चंद्रमा की सतह पर कदम रखेगा।''

दूसरी ओर, कूच बिहार जिले में अंतरिक्ष प्रेमियों और स्थानीय लोगों ने एक यज्ञ का आयोजन किया। अनुष्ठान में सभी उम्र के लोगों ने भाग लिया जहां एक पुजारी ने पवित्र अग्नि को जलाने के लिए एक बड़ा गोलाकार गड्ढा तैयार किया। यहाँ भी लोगों ने चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए भगवान से प्रार्थना की। 

'राष्ट्रपति बाइडेन कहते हैं कि, भारत उनके लिए..', G20 फोरम में बड़ी बात बोल गए अमेरिकी राजदूत गार्सेटी

क्या आपके मोबाइल पर भी आया है Emergency Alert का SMS ? जानिए ये सच है या फर्जी !

'हमारे लोगों को निशाना बनाया जा रहा..', भतीजे अभिषेक के खिलाफ शुरू हुई जांच, तो केंद्र पर भड़कीं ममता बनर्जी

 

Related News