एल्विश-मनीषा की लड़ाई पर बेबिका धुर्वे ने कह डाली ये बड़ी बात

जाने माने मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव लंबे समय से टॉक ऑफ द टाउन बने हुए हैं। अभिनेत्री मनीषा रानी के साथ भी उनकी लड़ाई चल रही है। दोनों एक दूसरे पर इन दिनों तंज करने में लगे हैं। वही कुछ समय पहले मनीषा ने सोशल मीडिया पर एल्विश को अनफॉलो कर दिया था। तत्पश्चात, उन्होंने ऐसा करने की असली वजह भी अपने प्रशंसकों के सामने रखी।

तभी से एल्विश एवं मनीषा के बीच जंग छिड़ी हुई है। दोनों बयानबाजी कर एक-दूसरे को बातें सुना रहे हैं। दोनों की दोस्ती में आए दरार पर अब बेबिका धुर्वे ने प्रतिक्रिया दी है। बिग बॉस OTT 2 में एल्विश एवं मनीषा के साथ दिखाई दे चुकीं बेबिका धुर्वे ने पैपराजी से बातचीत की। इस के चलते उनसे दोनों स्टार्स के बीच चल रही लड़ाई पर सवाल किया गया।

बेबिका धुर्वे ने कहा कि उन्हें लगता है कि यदि कोई दोस्ती या रिश्ता इतना गहरा होता है तो इतनी छोटी बातों पर नहीं टूट सकता। हालांकि मनीषा के प्रशंसक उनकी इस बात से सहमत नहीं हैं। इसके अतिरिक्त उन्होंने एल्विश यादव के जेल जाने पर भी बात की। बेबिका ने कहा कि ये बहुत दुखद था। उन्होंने यूट्यूबर के माता-पिता को रोते हुए देखकर उनसे बात करने का प्रयास किया था। बेबिका का कहना ये भी है कि अभी एल्विश अपने करियर की ऊंचाई पर हैं ऐसे में उन्हें नजर लग गई है। उन्हें संभलकर रहने की आवश्कता है।

VIDEO! जैकी श्रॉफ ने सरेआम शख्स को जड़ा थप्पड़, देखकर भड़के लोग

माधुरी दीक्षित ने ब्लैक एंड व्हाइट साड़ी में दिए बड़े फैशन गोल्स, मिल रही थी खूब तारीफ

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ को आया नया अपडेट, होने जा रही है अब तक की सबसे बड़ी एंट्री

Related News