आयुर्वेद दिवस: आज PM मोदी राष्ट्र को सौंपेंगे 2 आयुर्वेद संस्थान

नई दिल्ली: आज देश का 5वां आयुर्वेद दिवस है और इस के मौके पर दो आयुर्वेद संस्थान और मिलने वाले हैं। जी दरअसल आज प्रधानमंत्री मोदी भारतीय आयुर्वेद शिक्षण और अनुसंधान (आईटीआरए) संस्‍थान जामनगर और राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान (एनआईए) जयपुर को राष्ट्र को देने वाले हैं। बताया जा रहा है दोनों संस्थान देश में आयुर्वेद के प्रमुख संस्थान हैं। जी दरअसल आईटीआरए को संसद के एक अधिनियम द्वारा राष्ट्रीय महत्व के संस्थान (आईएनए) का दर्जा दिया गया है।

वहीं आईएनए को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा सम-विश्‍वविद्यालय (डीम्‍ड टू बी यूनिवर्सिटी) की जगह दी गई है। आयुष मंत्रालय साल 2016 से हर साल धनवंतरि जयंती (धनतेरस) के अवसर पर 'आयुर्वेद दिवस' मनाता आया है जो आज मनाया जा रहा है। जी दरअसल आज ही धनतेरस का पर्व है। मिली जानकारी के मुताबिक आईटीआरए में 12 विभाग, तीन नैदानिक प्रयोगशालाएं और तीन अनुसंधान प्रयोगशालाएं स्‍थापित की गई हैं।

यह सभी पारंपरिक चिकित्सा में अनुसंधान कार्य में अग्रणी संस्‍थान है और इस समय यहां 33 अनुसंधान परियोजनाएं चल रही हैं। वहीं आईटीआरए का गठन गुजरात आयुर्वेद विश्वविद्यालय परिसर, जामनगर में स्थित चार आयुर्वेद संस्थानों के समूह को मिलाकर किया गया है। वैसे यह आयुष क्षेत्र का ऐसा पहला संस्थान है, जिसे राष्ट्रीय महत्व दिया गया है।

यहाँ दिवाली पर जगमगाएंगे गाय के गोबर से बने दीपक

चिराग पासवान पर भड़के गिरिराज सिंह, कहा- 'RJD-कांग्रेस के खिलाफ नहीं बोले'

मप्र में हाल्ट बनाने के लिए चलाई जाएगी पुणे-बरौनी उत्सव सुपरफास्ट ट्रेन

Related News