'बम ब्लास्ट करना है इंडिया में तबाही मचानी है', मुंबई के युवक को आया धमकीभरा कॉल

मुंबई: मुंबई में एक के बाद एक कई लोगों को धमकी भरे फोन कॉल आ रहे हैं। जी हाँ और फ़ोन पर एक अज्ञात शख्स कुछ ऐसा कह रहा है जो चौकाने वाला है। जी दरअसल मुंबई के सांताक्रूज में रहने वाले एक व्यक्ति को वाट्सएप पर वीडियो कॉल आई और उसे कहा गया कि "बम ब्लास्ट करना है इंडिया में तबाही मचानी है।" जी हाँ, इस कॉल के आने के बाद शिकायतकर्ता नजदीकी सांताक्रुज पुलिस स्टेशन पहुंचा और इसकी जानकारी मुंबई पुलिस को दी। उसके बाद पुलिस ने इस जानकारी के आधार पर शिकायतकर्ता की मामला दर्ज किया और वीडियो कॉल करने वाले अज्ञात शख्स के खिलाफ IPC की धारा 506(2) के तहत मामला दर्ज किया।

इस मामले में पुलिस ने बताया कि फोन करने वाले की लोकेशन ट्रेस हुई है और हम जल्द उसे गिरफ्तार कर लेंगे। आपको बता दें कि यह कोई पहली बार नहीं है कि मुंबई के लोगों को धमकी भरे कॉल आए हों, इससे पहले बीते अगस्त में दो बार लोगों को बम विस्फोट की धमकी मिली थी। जी दरअसल बीते 20 अगस्त को मुंबई की ट्रैफिक पुलिस को 26/11 जैसे हमले की धमकी मिली। उस समय धमकी देने वाले ने ट्रैफिक कंट्रोल के वाट्सएप नंबर पर मैसेज भेजा, जिसमें बताया था कि मुंबई में 26/11 जैसा हमला किए जाने की आशंका है।

जी हाँ और मुंबई ट्रैफिक पुलिस के कंट्रोल वाट्सएप पर पाकिस्तानी नंबर से मैसेज आया था। कहा गया था मैसेज करने वाले ने बताया था कि उसकी लोकेशन ट्रेस करोगे तो वो भारत के बाहर की दिखाएगी और धमाका मुंबई में होगा। इसके अलावा यह भी बताया गया था कि भारत में छह लोग इस घटना को अंजाम देंगे। आज भी मुंबई पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। वहीं उसके बाद 23 अगस्त को मुंबई के फेमस होटल को बम से उड़ाने की धमकी मिली। जी हाँ और इसमें एक अज्ञात शख्स ने कहा कि होटल में चार जगहों पर बम रखे हुए हैं। फिर उसे डिफ्यूज करने के बदले पांच करोड़ रुपये की डिमांड की। ये धमकी भरी कॉल मुंबई के फाइव स्टार होटल 'द ललित' को आई थी।

इस 24 वर्ष के अभिनेता ने ली अपनी ही माँ की जान, मिली ऐसी सजा

6 वर्षीय बच्ची का बलात्कार करने वाले दरिंदे को आजीवन कारावास, कोर्ट ने 10 दिन में सुनाया फैसला !

बेटी की मौत से बौखलाए मायके वाले, उठाया ये बड़ा कदम

Related News