नई दिल्ली: पंजाब की भगवंत मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार के अपने ही मंत्री के खिलाफ लिए गए एक्शन के बाद दिल्ली के सीएम और AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल की प्रतिक्रिया सामने आई है। सीएम केजरीवाल ने भगवंत मान के इस कदम की प्रशंसा करते हुए कहा है कि भगवंत मान पर हमें गर्व है। उन्होंने आगे कहा है कि AAP ने साबित कर दिया है कि चाहे गर्दन कट जाए पर देश से गद्दारी नहीं करेंगे। बता दें कि पंजाब की भगवंत मान सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे विजय सिंगला को मंगलवार को कैबिनेट से बर्खास्त कर दिया गया है। वे पंजाब सरकार में स्वास्थ्य जैसे अहम मंत्रालय संभाल रहे थे। पंजाब सरकार की इस कार्रवाई के कुछ देर बाद एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने भी सिंगला पर कार्रवाई की है। सीएम भगवंत मान के निर्देश पर केस दर्ज कर एसीबी ने विजय सिंगला को अरेस्ट कर लिया है। बता दें कि विजय सिंगला, भगवंत मान सरकार में स्वास्थ्य मंत्रालय संभाल रहे थे। विजय सिंगला पर अधिकारियों से ठेके पर एक फीसदी कमीशन की मांग करने और भ्रष्टाचार में शामिल होने की शिकायतें मिल रही थीं। विजय सिंगला के भ्रष्टाचार में लिप्त होने के आरोप को लेकर पुख्ता प्रमाण मिलने के बाद सीएम भगवंत मान ने उन्हें अपने कैबिनेट से बाहर का रास्ता दिखा दिया। Koo App ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਇੱਕ ਇਮਾਨਦਾਰ ਸਿਸਟਮ ਕਾਇਮ ਕਰਨ ਲਈ ਪੈਦਾ ਹੋਈ ਹੈ... @ArvindKejriwal ਜੀ ਨੇ ਹਮੇਸ਼ਾ ਕਿਹਾ ਕਿ ਭ੍ਰਿਸ਼ਟਾਚਾਰ ਨੂੰ ਬਰਦਾਸ਼ਤ ਨਹੀਂ ਕਰਾਂਗੇ ਭਾਵੇਂ ਕੋਈ ਆਪਣਾ ਹੋਵੇ ਜਾਂ ਬੇਗਾਨਾ। ਸਿਹਤ ਮੰਤਰੀ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਭ੍ਰਿਸ਼ਟਾਚਾਰ ਦੇ ਸਬੂਤ ਮਿਲਣ ‘ਤੇ ਤੁਰੰਤ ਬਰਖਾਸਤ ਕੀਤਾ..ਨਾਲ ਹੀ FIR ਦੇ ਆਦੇਸ਼ ਦਿੱਤੇ। View attached media content - Bhagwant Mann (@bhagwantmann) 24 May 2022 Koo App ਮਾਣ ਆ CM ਬਾਈ @bhagwantmann ਉੱਤੇ ਰਿਸ਼ਵਤਖੋਰੀ ਨਹੀ ਚੱਲਣ ਦੇਣੀ ਬਾਈ ਨੇ ! Proud to be Support of AAP View attached media content - Jaskirat Singh Maan (@jaskirat31) 24 May 2022 Koo App CM @BhagwantMann’s big crackdown on corruption. Reiterating that his Govt won’t tolerate corruption of even a single penny, whether it be his own MLA or Minister, Chief Minister announced that Health Minister has been suspended on corruption charges and FIR has been filed in the matter. View attached media content - CMO Punjab (@CMOPb) 24 May 2022 'खिलौने आंगनवाड़ी के लिए एकत्रित कर रहे है या राहुल गांधी के लिए...', कांग्रेस नेताओं पर नरोत्तम मिश्रा ने कसा तंज 'बहुतों की गर्मी शांत हो गई है...', आरोप लगा रहे थे अखिलेश, सीएम योगी ने दिया ऐसा जवाब 'भारत में बोलने की आज़ादी पर हो रहा हमला..', इंग्लैंड में बोले राहुल गांधी