अर्जुन के साथ ईस्टर लंच पर निकली मलाइका

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की जोड़ी बॉलीवुड की नामी जोड़ी के नाम से जानी जाती है. ये जब भी साथ आते हैं इनके फैंस के बीच एक अलग ही ख़ुशी देखने को मिलती है. ईस्टर के मौके पर मलाइका और अर्जुन साथ साथ स्पॉट हुए. इस बीच मलाइका हमेशा की तरह बेहद ही खूबसूरत दिखाई दी. मलाइका ने ईस्टर लंच के लिए यलो कलर की बैकलेस गाउन पहने नज़र आई. जबकि वहीं अर्जुन कपूर टीशर्ट और ब्लैक पैंट में नज़र आई. तो वहीं दोनों मास्क पहने भी दिखाई दिए.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा जब भी साथ आते हैं पैपराजी उन्हें फॉलो करते हैं. तो वहीं ये दोनों भी पैपराजी को निराश नहीं करते हैं. 

वैसे आपको बता दे कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की जोड़ी हमेशा ही ट्रोलर्स के निशाने पर बनी रहती है. कई बार यूजर्स मलाइका और अर्जुन के मध्य उम्र के अंतर को लेकर निशाना बनाते रहते हैं. वर्कफ्रंट की बात करें तो अर्जुन कपूर ने आने वाले वक़्त में फिल्म भूत पुलिस, सरदार का ग्रांडसन और एक विलेन रिटर्न्स में दिखाई देने वाले है.

 

क्या टाटा का हो जाएगा Air India ?, इस महीने लग सकती है बोली

कमल हासन के चुनाव के लिए प्रचार में जुटी बेटी और उनकी भतीजी, वीडियो वायरल

ससुराल पक्ष के लोगों ने महिला को निर्वस्त्र कर के पीटा, मूकदर्शक बनी देखती रही भीड़

Related News