56 की उम्र में दूसरी बार दूल्हा बने अरबाज खान, जानिए कौन है दुल्हन?

बॉलीवुड फिल्मों के जाने माने मशहूर 56 वर्षीय अभिनेता अरबाज खान ने दूसरी शादी जो कर ली है। अरबाज खान ने अपनी मेकअप आर्टिस्ट 41 साल की शूरा खान से निकाह किया है। अरबाज का 21 वर्षीय बेटा है। जो इस हिसाब से शूरा उनकी दूसरी अम्मी बन गई हैं। अरबाज और शूरा के निकाह का जिम्मा बहन अर्पिता खान ने उठाया था। उन्होंने अपने घर में ये वेडिंग सेरेमनी रखी थी। 

धूम-धाम से अरबाज-शूरा का निकाह हुआ। इसमें सलमान खान, सलमा खान, सलीम खान, सोहेल खान, निर्वान खान, अरहान खान, संजय कपूर, महीप कपूर, फराह खान, साजिद खान, टेलीविज़न की मशहूर अभिनेत्री रिद्धिमा पंडित समेत कई स्टार्स सम्मिलित हुए। निकाह पढ़ने के बाद गायिका हर्षदीप कौर ने परफॉर्म किया। खान परिवार के साथ सभी स्टार्स ने इस पार्टी को जमकर एन्जॉय किया। आपको बता दें कि अरबाज खान और शूरा खान के निकाह की खबर 2-3 दिन पहले ही वायरल हुई थी। हालांकि, बहुत वक़्त से अरबाज सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से प्रशंसकों को हिंट दे रहे थे कि वो किसी के साथ रिलेशनशिप में हैं। पर उन्होंने कभी नाम या फेस रिवील नहीं किया था। 

अरबाज खान, शूरा से पहले मलाइका अरोड़ा के पति थे। दोनों ने वर्ष 1998 में शादी की थी। शादी के 4 वर्ष पश्चात् दोनों बेटे के पेरेंट्स बने थे, जिसका नाम अरहान कान रखा गया। तत्पश्चात, वर्ष 2017 में मलाइका और अरबाज ने अपने रास्ते अलग किए। दोनों ने तलाक लिया। उसके बाद से दोनों के बीच दोस्ती का रिश्ता हमेशा कायम रहा। इसी के 7 दोनों ने मिलकर अरहान की परवरिस का जिम्मा उठाया था। 

कोहरे की चादर में लिपटी दिल्ली, दृश्यता शुन्य होने से प्रभावित हुईं हवाई सेवाएं

कर्नाटक में फिर गरमाया हिजाब मुद्दा, मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित, लेकिन बैन हटाने के मूड में कांग्रेस सरकार !

कुत्ते के भौंकने से भड़का शख्स, कर डाली महिला की हत्या

Related News