मिसाइलमैन और देश के युवाओं के दिलों पर राज करने वाले पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की आज 27 जुलाई पुण्यतिथि है। भारतरत्न कलाम का जन्म तमिलनाडु के एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था। डॉ। अब्दुल कलाम का पूरा नाम अवुल पकिर जैनुल्लाब्दीन अब्दुल कलाम है। डॉ. अब्दुल कलाम का राष्ट्रपति कार्यकाल 25 जुलाई, 2002 से 25 जुलाई, 2007 तक रहा। उन्हें मिसाइल मैन के नाम से भी जाना जाता है। वह एक गैर राजनीतिक व्यक्ति रहे। विज्ञान की दुनिया में चमत्कारिक प्रदर्शन के कारण ही राष्ट्रपति भवन के द्वार उनके लिए स्वत: खुल गए। आज उन्हीं की मेहनत का परिणाम है कि भारत एक परमाणुशक्ति संपन्न राष्ट्र है। Koo App देश के पूर्व राष्ट्रपति, महान वैज्ञानिक, मिसाइल मैन, ’भारत रत्न’ डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। भारत को परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्र बनाने में महती भूमिका निभाने के लिए आपको सदैव याद किया जाएगा। - Yogi Adityanath (@myogiadityanath) 27 July 2022 बचपन में पढाई के लिए अखबार बेचने से लेकर उनके अचारण तक कलाम का सारा जीवन ही प्रेरणा स्त्रोत रहा है। कलाम एक ऐसे महान व्यक्ति थे, जिन्होंने किसी एक धर्म में विश्वास नहीं किया। चमत्कारिक प्रतिभा के धनी अब्दुल कलाम का व्यक्तित्व इतना उन्नत था कि वह सभी धर्म, जाति एवं सम्प्रदायों के व्यक्ति नज़र आते थे। वह एक ऐसे स्वीकार्य भारतीय थे, जो सभी के लिए 'एक महान् आदर्श' बन चुके हैं। 27 जुलाई, 2015 की शाम अब्दुल कलाम 'भारतीय प्रबंधन संस्थान शिलोंग' में 'रहने योग्य ग्रह' पर एक व्याख्यान दे रहे थे, तब उन्हें दिल का दौरा पड़ा और वे बेहोश होकर गिर पड़े। लगभग 6:30 बजे गंभीर हालत में उन्हें बेथानी अस्पताल में आईसीयू में ले जाया गया और दो घंटे के बाद उनकी मृत्यु की पुष्टि कर दी गई। Koo App मिसाइल मैन के नाम से प्रसिद्ध, महान वैज्ञानिक, देश के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न से अलंकृत डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जी की पुण्यतिथि पर शत्-शत् नमन। राष्ट्र के लिए समर्पित सादगी एवं नैतिकता से परिपूर्ण आपका जीवन समूचे समाज के लिए प्रेरणास्तंभ है। View attached media content - Pushkar Singh Dhami (@pushkarsinghdhami) 27 July 2022 Koo App अपने कार्य में सफल होने के लिए आपको एकाग्रचित होकर अपने लक्ष्य पर ध्यान लगाना होगा। विश्‍व विख्‍यात वैज्ञानिक, युवाओं के प्रेरणास्रोत एवं देश के पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। #डॉ_एपीजेअब्दुल_कलाम #APJAbdulKalam View attached media content - Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) 27 July 2022 गाय-भैंस को खिलाएं बस ये चीज, देने लगेंगी ज्यादा दूध दिल्लीवासियों के बड़ी खुशखबरी! CM केजरीवाल ने किया बड़ा ऐलान बड़ा खतरा! 75 देशों में पहुंचा मंकीपॉक्स, WHO ने घोषित की हेल्थ इमरजेंसी