Chakda Xpress Teaser : झूलन गोस्वामी बनी नजर आईं अनुष्का, दिखा दमदार अवतार

अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) एक बार फिर से पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। उनकी फिल्म ‘चकदा एक्सप्रेस’ (Chakda Express) आने वाली है जो पूर्व भारतीय महिला क्रिकेट कप्तान झूलन गोस्वामी (Jhulan Goswani) की जिंदगी और उनकी क्रिकेट यात्रा से प्रेरित है। मिली जानकारी के तहत यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है, जिसकी पहली झलक अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। आप सभी को बता दें कि यह फिल्म विश्व क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज महिला गेंदबाजों में से एक झूलन गोस्वामी की शानदार यात्रा को दर्शाने वाली है, जिन्होंने अपने सपने को पूरा करने के लिए कई बाधाओं को पार किया और कई महिलाओं को प्रेरित किया।

आप सभी को यह भी बता दें कि अनुष्का शर्मा और उनके भाई कर्णेश शर्मा की क्लीन स्लेट फिल्मज़ द्वारा निर्मित, ‘चकड़ा एक्सप्रेस’ का निर्देशन प्रोसित रॉय द्वारा किया गया है। अभी इस फिल्म की रिलीज डेट सामने नहीं आई है लेकिन ऐसा कहा जा रहा है फिल्म धमाकेदार होने वाली है। अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म का टीजर जारी किया है। इस टीजर वीडियो में आपको झूलन गोस्वामी के रूप में अनुष्का शर्मा बहुत ही धाकड़ खिलाड़ी की तरह दिखाई देंगी। आप देख सकते हैं अनुष्का शर्मा ने इस पोस्ट में झूलन गोस्वामी को लेकर एक बहुत ही लंबा लेख लिखा है। इस लेख में उन्होंने पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान के बारे में दिल को छू लेने वाली बातें कही हैं।

जी दरअसल अनुष्का शर्मा ने झूलन गोस्वामी की बात करते हुए लिखा- ''यह वास्तव में एक स्पेशल फिल्म है, क्योंकि यह बलिदान की एक जबरदस्त कहानी है। चकदा एक्सप्रेस पूर्व भारतीय कप्तान झूलन गोस्वामी के जीवन से प्रेरित है और यह महिला क्रिकेट की दुनिया की आंखें खोलने वाली होगी। ऐसे समय में जब झूलन ने क्रिकेटर बनने और अपने देश को वैश्विक मंच पर गौरवान्वित करने का फैसला किया, तब महिलाओं के लिए खेल खेलने के बारे में सोचना भी बहुत मुश्किल था। यह फिल्म कई उदाहरणों की एक ड्रमैटिक रीटेलिंग है, जिसने झूलन गोस्वामी के जीवन और महिला क्रिकेट को भी आकार दिया है।''

इसी के साथ आगे उन्होंने लिखा है- ''सपोर्ट सिस्टम से लेकर सुविधाओं तक, खेल खेलने से लेकर स्थिर आय तक, यहां तक ​​कि क्रिकेट में भविष्य बनाने तक, भारत की महिलाओं को क्रिकेट को एक पेशे के रूप में अपनाने के लिए बहुत कम प्रेरित किया गया। झूलन का क्रिकेट करियर एक संघर्षपूर्ण और बेहद अनिश्चित क्रिकेट करियर रहा और वह अपने देश को गौरवान्वित करने के लिए खड़ी रहीं। उन्होंने इस रूढ़ि को बदलने का प्रयास किया कि महिलाएं भारत में क्रिकेट खेलकर अपना करियर नहीं बना सकतीं, ताकि अगली पीढ़ी की लड़कियों को एक बेहतर खेल का मैदान मिले। अभी बहुत काम किया जाना बाकी है और हमें उन्हें सर्वश्रेष्ठ के साथ सशक्त बनाना है ताकि भारत में महिलाओं के लिए खेल फल-फूल सके।''

माधुरी ने रेंट पर लिया घर, कीमत इतनी की उड़ जाएंगे आपके होश

बेटी ने पहली बार अनुष्का को कहा मम्मी, अदाकारा ने शेयर किया VIDEO

अमिताभ से लेकर कंगना तक ने खास अंदाज में दी नए साल की शुभकामनाएं

Related News