घायल डॉग को प्यार करने वाले शख्स का वीडियो वायरल, देखकर फ़िदा हुईं अनुष्का शर्मा

पशुओं के प्रति बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का प्यार तो आप सभी ने देखा होगा। वह हमेशा पशुओं के हक़ के लिए खड़ी रहती हैं। जी दरअसल अनुष्का ऐसी अदाकारा हैं जो हमेशा बेजुबान जानवरों को प्यार से पुचकारती और इनके हित में काम करती देखी जाती हैं। केवल यही नहीं बल्कि अनुष्का उन लोगों को काफी मानती भी हैं, जो बेजुबान जानवरों की सेवा करते नजर आते हैं। अब इस बार भी उन्होंने एक शख्स के लिये सोशल मीडिया पोस्ट लिखा है। जी दरअसल इन दिनों सोशल मीडिया पर पुरानी दिल्ली का एक वीडियो काफी शेयर किया जा रहा है।

इस वीडियो में एक शख्स घायल डॉग को अपनी गोद में लिये दिखाई दे रहा है। इस दौरान अंजान व्यक्ति को बेजुबान जानवर की जान बचाने के बाद उसे प्यार करते हुए देखा गया। आपको बता दें कि इस दौरान एक आदमी ने डॉग के प्रति उसका प्रेम देख कर उसे पागल बताया। जिसे सुनकर वह कहता नजर आया कि 'पागल हूं मैं। ना बोलने वाले पशु की सेवा करनी चाहिये। इसे बिस्कुट खिलाओ। ये बोलता कुछ नहीं, पर ये प्यार भी इतना करता है।'

इसी वीडियो को देख अनुष्का का दिल भर आया और उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर करते हुए लिखा, 'पागल तो वो हैं जो इंसानियत नहीं समझते। आप तो।।।' इसी के साथ ही अनुष्का ने हार्ट इमोजी भी पोस्ट की। उन्होंने अपनी इस इंस्टा स्टोरी से एक बार फिर साबित कर दिया कि उनके दिल में बेजुबान जानवरों के लिये कितनी मोहब्बत है। अब अगर काम के बारे में बात करें तो अदाकारा जल्द ही 'चकदा एक्स्प्रेस' से बॉलीवुड में कमबैक करती दिखाई देंगी।

तो क्या प्रेग्नेंट हैं शिबानी दांडेकर?, जानिए वायरल तस्वीर का सच

सामने आई फरहान अख्तर की शादी की अनदेखी तस्वीरें, ख़ुशी से नाचते दिखीं शिबानी

2 लड़कियों के पिता फरहान अख्तर ने दूसरी बार बने दूल्हे राजा, इस वजह से टूट गई थी पहली शादी

Related News