'इस्लाम का अपमान करता है इमाम..', भरी मस्जिद में नमाज़ के दौरान आरोपी ने घोंप दिए चाक़ू

वाशिंगटन: दुनियाभर में मुस्लिम समुदाय रमजान के इस पाक महीने में इबादत में लगा हुआ है और रोज़े रख रहा है, इसी बीच अमेरिका से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, यहाँ रमजान की नमाज पढ़ रहे एक इमाम को चाकू घोंप दिया गया। मामला न्यूजर्सी के पेटरसन स्थित उमर मस्जिद का है। इमाम पर यह हमला रविवार (9 अप्रैल) की सुबह किया गया। 65 वर्षीय इमाम पर जब हमला हुआ, उस समय नमाज के लिए मस्जिद में लगभग 200 लोग मौजूद थे। हमलावर की शिनाख्त 32 वर्षीय सेरिफ जोरबा के रूप में की गई है। वह मूल रूप से तुर्की का निवासी है।

 

रिपोर्ट के अनुसार, इस हमले में इमाम सैयद एल्नाकिब बुरी तरह जख्मी हो गए हैं। उनका उपचार चल रहा है। मस्जिद में मौजूद लोगों ने हमलावर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पूछताछ में आरोपी ने इमाम पर इस्लाम के नाम पर पैसे वसूलने का इल्जाम लगाया। यह  भी बताया जा रहा है कि हमलावर पहले भी कर दफा इस मस्जिद में आ चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उमर मस्जिद जिस इलाके में स्थित है, वह इलाका अमेरिका में सर्वाधिक मुस्लिम आबादी वाले क्षेत्रों में शामिल है। रविवार को इमाम सैयद एल्नाकिब सुबह के लगभग 5:30 बजे पर मस्जिद में 200 लोगों के साथ सामूहिक नमाज अदा कर रहे थे। इसी बीच आरोपी ने उन्हें 2 बार चाकू घोंप दिया। हमले के बाद वहां मौजूद नमाजियों ने आरोपी को दबोच लिया।

इमाम को स्थानीय अस्पताल सेंट जोसेफ मेडिकल सेंटर में एडमिट करा दिया गया है, जहाँ उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। चाकू लगने से इमाम के फेफड़े में छेद हो गया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, हमलावर मूल रूप से तुर्की का रहने वाला है। उसने पूछताछ में हमले की बात स्वीकार की है। बताया जा रहा है कि आरोपी एक रात पहले ही घर में घुसकर इमाम की हत्या करना चाहता था। आरोपी का कहना है कि इमाम इस्लाम का अपमान कर रहा था।

स्थानीय लोगों ने बताया है कि, सेरिफ जोरबा मस्जिद का मेंबर नहीं है। हालाँकि, उसके द्वारा इस मस्जिद में पहले भी नमाज़ पढ़े जाने की बात भी कही जा रही है। इस घटना को लेकर 2 वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। पहले वीडियो में आरोपित नमाज़ के ही दौरान इमाम पर हमला करते नज़र आ रहा है। हमले के बाद वह भागने की कोशिश करता है। दूसरे वीडियो में नमाज़ी पकड़कर उसकी पिटाई करते हुए दिख रहे हैं। रमज़ान के पाक माह में मस्जिद में इमाम पर हुए इस हमले पर वहाँ के स्थानीय पार्षद अल अब्देल-अजीज ने चिंता प्रकट करते हुए मुसलमानों से एकजुटता की अपील की है। घटना के बाद पुलिस ने अलर्ट होते हुए आसपास के इबादतगाहों की सुरक्षा बढ़ा दी है।

बार में रामायण के रीमिक्स पर हो रहा था डांस, पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार

शर्मनाक! शव को भी नहीं छोड़ा...वकील ने लाश से लगवा लिया अंगूठा

चेन्नई में फंदे से लटका प्रेमी तो बिहार में प्रेमिका ने भी लगा लिया मौत को गले

 

Related News