तीन दिन बाद आज फिर शुरू हुई अमरनाथ यात्रा, मौसम का खतरा अब भी बरक़रार

श्रीनगर: केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में खराब मौसम के चलते 3 दिन तक स्थगित रहने के बाद अमरनाथ यात्रा आज यानी रविवार (9 जुलाई) को पंजतरणी और शेषनाग आधार शिविरों से फिर से शुरू करने की इजाजत दे दी गई। अधिकारियों ने इस बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि अमरनाथ गुफा के आसपास आसमान साफ दिखने के बाद अधिकारियों ने गुफा मंदिर के द्वार खोल दिए और वहां फंसे भक्तों को दक्षिण कश्मीर के हिमालय में प्राकृतिक रूप से निर्मित बर्फ के शिवलिंग के दर्शन की इजाजत दे दी।

रिपोर्ट के अनुसार, पंजतरणी आधार शिविर के एक वरिष्ठ अधिकारी ने जानकारी दी है कि, 'जो भक्त पहले ही 'दर्शन' कर चुके थे, उन्हें बालटाल आधार शिविर लौटने की इजाजत दे दी गई है।' घाटी में भारी वर्षा की वजह से फंसे 700 से अधिक अमरनाथ यात्रियों को सेना ने अनंतनाग जिले के काजीगुंड स्थित अपने शिविर में पनाह दी है। 

अधिकारियों ने बताया है कि इससे पहले दिन में खराब मौसम और जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे बंद रहने के चलते जम्मू से श्रद्धालुओं के किसी नये जत्थे को आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी गई। अधिकारियों के अनुसार, राजमार्ग पर यातायात बहाल करने के प्रयास जारी हैं, जो भूस्खलन की कई घटनाओं के चलते बंद है। रामबन जिले में भूस्खलन की वजह से लगभग 40 मीटर सड़क धंस गई, जिससे वहां 3,500 से अधिक वाहन फंसे हुए हैं।

4 महीने पहले ही 16 करोड़ में बना स्कूल, पहली बारिश भी नहीं झेल पाया, गनीमत थी अंदर बच्चे नहीं थे, मलबे में दबी गाड़ियां

शौचालय में विस्फोट के बाद मोहम्मद आरिफ परिवार संग फरार, आस-पास के घरों में आ गई दरारें, 15 किमी तक गूंजा धमाका

'टूटने वाले हैं JDU के सांसद-विधायक, इस मौके का कर रहे इंतजार..', नितीश कुमार पर चिराग पासवान का बड़ा दावा

 

Related News